{"_id":"064f034ad01a2d094476eb356f77562b","slug":"jaam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
निगोही
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायदा करने के बाद भी गांव हमजापुर में नया ट्रांसफार्मर न लगने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे चले जाम से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि कस्बे के निकट गांव हमजापुर का ट्रांसफार्मर एक माह से फुंका पड़ा है। उपभोक्ताओं ने जेई दिनेश दीक्षित से नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात रखी, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। इससे नाराज लोगों ने गत दो दिसंबर को बिजलीघर में तोड़फोड़ की और हमजापुर चौराहे पर चक्का जाम किया। पुलिस के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया था। बृहस्पतिवार तक नया ट्रांसफार्मर न लगने पर ग्रामीण गांव के पंचायत घर पर एकत्र हुए। इसके बाद ग्रामीण नारेबाजी करते हुए शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के हमजापुर चौराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। दो घंटे तक चले जाम के बाद थाने के दरोगा वीरपाल पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और जाम खोलने को कहा। इस पर प्रधान महेंद्र ने कहा कि जब तक गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लगेगा, तब तक जाम नहीं खुलेगा। इस बीच दरोगा और प्रधान के मध्य नोकझोंक होने लगी। दरोगा वीरपाल ने फोन पर जेई दिनेश दीक्षित से नाराजगी जताते हुए शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगवाए जाने को कहा। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। प्रधान महेंद्र ने फिर कहा कि अगर ट्रांसफार्मर न लगा, तो फिर चक्का जाम होगा। जाम और प्रदर्शन करने वालों में असलम, सत्यपाल, संजय, आशीष, रामसनेही, छत्रपाल आदि शामिल रहे।