फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   It will be cloudy, humidity is likely to increase with drizzle

Shahjahanpur News: बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी के साथ उमस बढ़ने के आसार

Wed, 17 Sep 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
It will be cloudy, humidity is likely to increase with drizzle
मंगलवार को शहर में हल्की धूप के बीच छाए बादल। संवाद
शाहजहांपुर। दिन में बादल छाए रहने से उमस से राहत मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी लुढ़क गया। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। इसके बाद भी अगले 24 घंटे बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी के आसार भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 13 मिलीबार बढ़ा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 80 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। अगले 24 घंटे बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं, लेकिन पूर्वी हवा की वजह से उमस का असर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed