फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   IRCTC will provide darshan of seven Jyotirlingas

Shahjahanpur News: सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी आईआरसीटीसी

Sat, 04 May 2024 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 04 May 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
IRCTC will provide darshan of seven Jyotirlingas
आईआरसीटीसी की ओर से चलाई जाने वाली भारत गौरव विशेष ट्रेन। स्त्रोत : रेलवे
शाहजहांपुर। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगा। इसके लिए संचालित भारत गौरव विशेष ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा। यात्रा 22 मई से दो जून तक चलेगी। इसके लिए बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन

यह ट्रेन ऋषिकेश से 22 मई को सुबह नौ बजे चलेगी। शाहजहांपुर में अपराह्न 3:30 बजे पहुंचेगी। यहां से जिले के यात्री चढ़ सकेंगे। इसके बाद यात्रियों को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा कुल 11 रात और 12 दिनों की होगी। ट्रेन में कुल 767 बर्थ हैं। इनमें टू एसी (कुल 49 सीटें), थ्री एसी (कुल 70 सीटें) तथा स्लीपर (कुल 648 सीटें) शामिल हैं।
विज्ञापन

ट्रेन से उतरने व चढ़ने के स्टेशन योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई वीरांगना लक्ष्मीबाई ललितपुर रहेंगे। ट्रेन की सुविधाओं की बात करें तो इस पैकेज में टू एसी, थ्री एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, एसी/नाॅन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

यात्रा के पैकेज:::::

- इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में एक/दो/तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 22150 प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 20800 है। (स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)

- स्टैंडर्ड श्रेणी (थ्री एसी क्लास) में एक, दो, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 36700 प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 35150 है। (थ्री एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)

- कन्फर्ट श्रेणी (टू एसी क्लास) में एक/दो/तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 48600 प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 46700 है। (टू एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)

------

ईएमआई की सुविधा उपलब्ध

- इसमें एलटीसी एवं ईएमआई (ईएमआई 1074 रुपये प्रति माह से शुरू) की सुविधा भी उपलब्ध है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है। इस पैकेज की बुकिंग ''पहले आओ पहले पाओ'' के आधार पर की जाएगी।


------

यहां करें बुकिंग

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा की ओर जारी जानकारी के अनुसार यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

-----------

अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए करें संपर्क

योगनगरी ऋषिकेश/हरिद्वार - 8287930199

देहरादून/हरिद्वार - 8287930665, 8650930962

मुरादाबाद/बरेली/शाहजहांपुर/हरदोई - 8595924296, 9953537153

लखनऊ - 9506890926, 8708785824, 8287930913

कानपुर- 8595924298, 8287930930

ग्वालियर - 8595924299

झांसी - 8595924291, 8595924300

आगरा - 8287930916

मथुरा - 8171606123।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed