फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Investigation is being done for those who spoil the environment: Teni

देश की सीमाओं को सुरक्षित रखकर पड़ोसियों से संबंध अच्छे रखने का प्रयास करेंगे : टेनी

Fri, 15 Apr 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Investigation is being done for those who spoil the environment: Teni
केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती है। सभी को अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आचरण करना चाहिए। पूजा और जुलूस निकालने का सभी को अधिकार है। जिन लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है, उनके खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बृहस्पतिवार को आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रेती रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसा देश है, जहां सेना जब चाहती है, सत्ता पर कब्जा कर लेती है। वहां की राजनीति ही भारत के विरोध पर चलती है। बोले- हम अपनी देश की सीमाओं को सुरक्षित रखेंगे। देश में स्लीपर सेल सक्रिय होने के सवाल पर टेनी बोले कि ये पहले से सक्रिय थे, जब से मोदी सरकार आई है, तब से देश में बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों के सवाल पर बोले कि आतंकियों की लिस्ट बनाकर उनका सफाया किया जा रहा। आतंकवादियों को लगने लगा है कि अब उन्हें कश्मीर छोड़ना पड़ेगा। कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ी है। आम नागरिक भी सरकार के कार्यों को स्वीकार कर रहे हैं। इस दौरान सांसद अरुण सागर, जिला संयोजक केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन युद्ध का सभी देशों पर असर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे विश्व में यूक्रेन और कोविड के कारण आर्थिक असर पड़ा है। भारत ने अर्थव्यवस्था को संभाला है। हम पहले से अच्छी स्थिति में हैं। कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों का सीधे सरकार से मतलब नहीं है। प्रयास है कि जनता की समस्याओं को दूर किया जा सकें।

पूर्ववर्ती सरकारों ने बाबा साहब को नहीं दिया सम्मान
भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा पूरे देश में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मना रही है। उन्होंने शिक्षा, महिलाओं व किसानों के अधिकारों के लिए काम किया। आंबेडकर ने भारतीय संविधान की रचना और समान अवसर देने का काम किया। पूर्ववर्ती सरकारों ने उनके काम को सम्मान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed