फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Intruders storm private bus operator's office and beat an employee.

Shahjahanpur News: निजी बस संचालक के ऑफिस में घुसकर कर्मचारी को पीटा

Sat, 28 Mar 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Intruders storm private bus operator's office and beat an employee.
शाहजहांपुर। 10 दिन पूर्व बरेली मोड़ स्थित एक निजी बस संचालक के ऑफिस में घुसकर कुछ लोगों ने कर्मचारी की पिटाई की। चौक कोतवाली में छोटा चौक निवासी धीरज मिश्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह गोल्डी बस सर्विस के ऑफिस में कार्य करता है। 19 मार्च की शाम रोजाना की तरह बरेली मोड़ स्थित अपने ऑफिस में बैठा हुआ था। इस दौरान एक बस से बड़ा ककरा मोहल्ले के रहने वाले जैद, ताबीज, फैसल और पिपरौला का मुल्ला, हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव ढिबाई निवासी कादिर ने ऑफिस में आकर गालियां देते हुए लाठी-डंडों से पीटा। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

दूसरी ओर निजी बस संचालक बीपी सिंह गोल्डी का कहना है कि आरोपी अक्सर लोगों को परेशान करते हैं। कुछ दिन पूर्व मैगलगंज में भी उन लोगों ने मारपीट की थी। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट की रिपाेर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed