फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Intruders Break into Private Medical College in Tilhar, Assault Security Personnel

Shahjahanpur News: तिलहर के निजी मेडिकल कॉलेज में घुसकर सुरक्षाकर्मियों से मारपीट

Sat, 28 Mar 2026 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Intruders Break into Private Medical College in Tilhar, Assault Security Personnel
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बंथरा स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को देर रात कार से पहुंचे चार लोगों ने वहां ड्यूटी कर रहे दो सुरक्षा कर्मचारियों से मारपीट की। यह घटना कॉलेज परिसर में लगे सीसी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बमनुआ गांव के गौरव और बंथरा निवासी सूर्यांश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे दोनों मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड हैं। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे चार लोग एक कार से शस्त्र लेकर कॉलेज परिसर में पहुंच गए और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। पूरी घटना मेडिकल कॉलेज के सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सुरक्षा गार्डों का आरोप है कि हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और आए दिन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करते रहते हैं। उनके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान अन्य लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी कार लेकर भाग गए। थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बताया कि गांव बमनुआ के निवासी गौरव कुमार सिंह और बंथरा गांव के निवासी सूर्यांश सिंह की तहरीर पर बमनुआ गांव के जीतू सिंह, उसके भाई मोहित सिंह, आदेश सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed