{"_id":"68b356520bd241c221042669","slug":"instructions-to-stop-the-construction-work-of-najju-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-715513-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नज्जू के निर्माण कार्य पर रोक लगाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नज्जू के निर्माण कार्य पर रोक लगाने का निर्देश
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एडीएम ने नज्जू के निर्माण कार्य पर रोक लगाने से एसडीएम और सीओ को निर्देश दिए हैं।
परौर थाना क्षेत्र के गांव मंझा दहेलिया के राजीव कुमार ने एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार को पत्र लिखा था कि उसके क्षेत्र में कल्लू और नज्जू गैंग करीब एक दशक तक सक्रिय रहा। कल्लू की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। राजेंद्र उर्फ नज्जू पर कई हत्याओं के केस दर्ज हैं। उन्होंने उनके ताऊ वीरपाल और चाचा बदन सिंह की हत्या की थी। नज्जू 20 वर्ष की सजा काटकर आ गया है। पहले जिस आवास को पुलिस ने कुर्की के दौरान ध्वस्त किया था, नज्जू उसका फिर से निर्माण करा रहा है। उसके भय के कारण कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है। एडीएम ने पत्र के आधार पर एसडीएम कलान और सीओ कलान को पत्र भेजकर शिकायत को गंभीर मानते हुए निर्माण कार्यों पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही जांच कर रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया है। संवाद
--