{"_id":"685ee252938b0f46680439b4","slug":"instructions-to-improve-arrangements-for-moharram-and-kanwar-yatra-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-146876-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मोहर्रम और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मोहर्रम और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहर्रम और सावन में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं के दाैरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को जलालाबाद और तिलहर में पीस कमेटी की बैठकें हुईं। इस मौके पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाओं में सुधार कराने के निर्देश दिए।
जलालाबाद। नवागत एसडीएम प्रभात राय की अध्यक्षता में थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने नगर समेत क्षेत्र के छह गांवों से निकलने वाले ताजियों को लेकर रास्ते, बिजली के तार, खंभे व उनकी ऊंचाई आदि के बारे जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी त्योहार पर नई परंपरा न डाली जाए। एसडीएम ने कांवड़ यात्राएं सकुशल निकलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में तहसीलदार पैगाम हैदर, ईओ एचएन उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के अलावा कई ग्राम प्रधान व सभासद मौजूद रहे।
तिलहर। एसडीएम रवींद्र कुमार ने थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक में भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने मोहर्रम जुलूस व कांवड़ यात्रा के मार्गों पर नीचे लटकते बिजली के तार ठीक कराने, ताजिया की ऊंचाई सीमित और ज्यादा ऊंचा डीजे लेकर नहीं चलने की हिदायत दी। सीओ ज्योति यादव ने प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को कांवड़ यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानों को बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने धर्म गुरुओं से गलत प्रवृत्ति के लोगों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। बैठक में मोबिन हुसैन, रोहित गुप्ता, हितेश कुमार, शहर इमाम मोहम्मद स्वालेह उर्फ शददन मियां, अब्दुल रहमान, बृजेश वर्मा, अखिल मौर्य आदि मौजूद रहे।