फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions have been given to quickly repair the roads dug up in Tilhar and Katra.

Shahjahanpur News: तिलहर और कटरा में खोदे गए मार्ग जल्द ठीक करने के निर्देश

Tue, 23 Dec 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Instructions have been given to quickly repair the roads dug up in Tilhar and Katra.
मीरानपुर कटरा में अ​धिकारियों को निर्देश देते एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा। संवाद
शाहजहांपुर। घरों तक पेयजल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन डालने के लिए तिलहर और मीरानपुर कटरा में खोदे गए मार्गों समेत दोनों जगह निर्माणाधीन पानी के ओवरहेड टैंकों का सोमवार को एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा ने जायजा लिया। दोनों जगह खोदी गई सड़कों की दुर्दशा देख उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पेयजल आपूर्ति के सभी कार्यों समेत मार्गों की दशा में जल्द सुधार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तिलहर। नगर पालिका के करीब 20 सभासदों ने चार माह पूर्व क्षेत्रीय विधायक सलोना कुशवाहा को अवगत कराया था कि नगर में पाइप लाइन नहीं बिछने से घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। सोमवार को एडीएम प्रशासन ने यहां आकर पहले नगर पालिका परिसर में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक और बाद में आईटीआई कॉलेज के पास क्षतिग्रस्त मार्गों का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हाेंने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार आशीष को शेष कामों में तेजी लाते हुए तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। ठेकेदार ने आगामी जनवरी माह के अंत तक सभी कार्य पूरे कराने का वायदा किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि, शिवम गुप्ता, सभासद संदीप रस्तोगी, अकरम पाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा। एडीएम प्रशासन ने सोमवार को दोपहर यहां आकर 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 17.50 लाख लीटर क्षमता के पानी के ओवरहेड टैंक के निर्माण और पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कों का जायजा लिया। टंकी के निर्माण कार्य की धीमी गति और खोदी गई सड़कों की मरम्मत नही होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवरहेड टैंक का निर्माण अगले वर्ष सितंबर तक हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए।

इस दौरान नगर पंचायत के सदस्यों अजीम खां, सरवेद अंसारी, सद्दाम हुसैन अंसारी, मो. फैय्याज, मो,जावेद खां, संजीव कुमार सैनी आदि ने उन्हें बताया कि जल निगम की पेयजल आपूर्ति को डाली गई पाइप लाइनों के लिए नगर के अन्य कई मोहल्लों में खोदे गए मार्ग भी ठीक नहीं कराए गए हैं। इस कारण मार्गों पर जलभराव से लोग परेशान हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है। इस पर एडीएम ने मौके पर मौजूद जल निगम के एई वीर सेन कुमार, जेई रवि विश्वकर्मा और शाहबाज खां को काम में तेजी नहीं लाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed