{"_id":"5926e0a54f1c1b64035363f6","slug":"instructions-for-improving-sanitation-water-supply-and-lighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था सुधारने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था सुधारने के निर्देश
शाहजहांपुर
Updated Thu, 25 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रमजान के मद्देनजर चेयरमैन ने की जन सुविधाओं की समीक्षा
रमजान माह शुरू होने से पहले नगरपालिका प्रशासन सफाई, पेयजल आपूर्ति और पथ प्रकाश व्यवस्था सुधारने मेें जुट गया है। पालिकाध्यक्ष तनवीर खां ने बृहस्पतिवार को संबंधित अनुभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करके सभी नागरिक सुविधाओं में शीघ्र ही जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए। समीक्षा से पता चला कि बहादुरगंज मुख्य बाजार समेत रिक्शा स्टैंड और उसके आसपास सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। चेयरमैन ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजमंगल को वहां से गंदगी का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि मुख्य बाजार ऐसा स्थान है, जहां पूरे शहर के लोग खरीददारी करने पहुंचते हैं और वहां सफाई नहीं होने से नगरपालिका की छवि खराब होती है।
उन्होंने कहा कि पॉलीथीन की थैलियां, डिस्पोजल गिलास आदि प्लास्टिक कचरा नालियों में बहाए जाने से नाले-नालियों से निकलने वाले पानी को रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। इसे देखते हुए चेयरमैन तनवीर खां ने रमजान माह आरंभ होने से पहले नालियों की तली झाड़ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मस्जिदों के आसपास प्रत्येक शुक्रवार को चूना छिड़काव शुरू करा दिया जाए क्योेंकि इस दिन बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने मस्जिदों में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
चेयरमैन ने कहा कि पानी की पाइप लाइनों में लीकेज और उससे होने वाले जलभराव के लिए जलकल अनुभाग का स्टाफ जिम्मेदार होगा। उन्होंने सफाई नायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में पाइप लाइन की खराबियां चिन्हित करने के निर्देेश देते हुए कहा कि उन्हें जलकल अभियंता से ठीक कराएं और खराब पड़े इंडिया मार्क हैंड पंप भी चालू कराएं। बैठक में अधिशासी अधिकारी मुनेंद्र सिंह, जलकल अभियंता रमेश चंद्र रघुवंशी, प्रभारी सहायक अभियंता एसके कनौजिया, जेई विक्रमाजीत यादव, प्रकाश अधीक्षक अनवार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन