{"_id":"6dc01ecb0aa6a98e94ae1c65362745b6","slug":"inspector-tilhar-spaiyon-paralyze-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने फूंका तिलहर कोतवाल का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने फूंका तिलहर कोतवाल का पुतला
मीरानपुर कटरा।
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा विधायक राजेश यादव के भाई अमित यादव उर्फ रिंकू की सिफारिश से चिढ़कर उन पर अनर्गल आरोप लगाने और जीडी में तस्करा डालने से बौखलाए सपाइयों ने तिलहर कोतवाल के खिलाफ जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। बाद में उनका पुतला फूंका।
बता दें कि शुक्रवार को तिलहर के मोहल्ला उमरपुर में शादी की एक रस्म को लेकर कन्या और वर पक्ष के लोगों में विवाद हो गया था। मामला थाने पहुंचा तो क्षेत्रीय विधायक राजेश यादव के भाई अमित यादव उर्फ रिंकू ने कन्यापक्ष की सिफारिश की। इस पर कोतवाल से उनकी कहासुनी हो गई। बाद में कोतवाल ने रिंकू के खिलाफ जीडी में तस्करा डाल दिया। सपा विधायक के भाई के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई की सूचना पर नगर के सपाइयों में आक्रोश फैल गया। सपाई मेन बाजार में इकट्ठा होकर नेशनल हाईवे पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर सपाइयों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप काम न करने और सरकार को बदनाम करने वाले कोतवाल को तुरंत बर्खास्त किया जाए। इस संबंध में सपाइयों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। कोतवाल की बर्खास्तगी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर पुनीत गुप्ता, मिर्जा अजीम बेग, शहनबाज खान उर्फ राजा, इलियास बेग, जमील अहमद, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।