{"_id":"589097b34f1c1b981de810ad","slug":"inspections-were-absent-in-the-canal-section-xen","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में नहर खंड के एक्सईएन मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में नहर खंड के एक्सईएन मिले गैरहाजिर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम कर्ण सिंह चौहान के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार ने मंगलवार सुबह कई विभागों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय से अनुपस्थित मिले। एडीएम की रिपोर्ट पर डीएम ने एक्सईएन का एक दिवसीय वेतन रोकने के साथ ही नलकूप विभाग के एक्सईएन को कार्य में सुधार की चेतावनी दी है। विधानसभा चुनाव से जुड़े निर्वाचन संबंधी कार्यों की अहमियत को देखते डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्वाचन कार्य पूर्ण होने तक बिना पूर्व सूचना के जनपद नहीं छोड़ने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों को सूचनाएं मिल रही थीं कि कई विभागों के अधिकारी चुनावी व्यस्तता का बहाना बनाकर जनता से मिलने के निर्धारित समय में दफ्तरों से बाहर रहते हैं। इन शिकायतों की जांच के लिए डीएम ने सरकारी दफ्तरों में अफसरों-कर्मचारियों की हाजिरी चेक कराने का निर्णय किया। उनके निर्देश पर एडीएम सर्वेश कुमार ने पूर्वांह साढ़े 11 बजे के करीब पुवायां रोड पर बाईबाग स्थित शारदा नहर खंड कार्यालय पर धावा बोला। उस समय कर्मचारी आ चुके थे, लेकिन एक्सईएन रामकृष्ण वर्मा अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले।
मालूमात करने पर एडीएम ने पाया कि एक्सईएन वर्मा बाहर गए हैं। बाद में नलकूप खंड कार्यालय जाने पर वहां भी अधिशासी अभियंता शिवजीत सिंह अपने कक्ष में नहीं मिले। कर्मचारियों से पता चला कि एक्सईएन वर्मा कार्यालय परिसर में बनी प्रयोगशाला में गए हैं। एडीएम ने पाया कि प्रयोगशाला बगल में होने के बावजूद एक्सईएन सुबह 10 से 12 तक कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं नहीं सुन रहे हैं। जिला कमांडेट होमगार्ड कार्यालय जाने पर एडीएम को कमांडेंट और कर्मचारी मौजूद मिले। डीएम ने नहर खंड के एक्सईएन का एक दिवसीय वेतन रोकने के साथ उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। नलकूप खंड के एक्सईएन वर्मा को कार्यालय में न बैठकर अन्य जगह जाने पर चेतावनी पत्र जारी किया है। डीएम ने कहा है कि सभी अधिकारियों की सुबह 10 से 12 बजे के बीच उनके कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कराया जाएगा। बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़कर बाहर जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।