{"_id":"61ce04ae44254d1a121c68d4","slug":"inspection-of-sitapur-branch-line-from-drm-roza-shahjahanpur-news-bly4709990152","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम रोजा से सीतापुर ब्रांच लाइन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम रोजा से सीतापुर ब्रांच लाइन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
रोजा से मोटर ट्रॉली पर बैठकर निरीक्षण करने निकले डीआरएम अजय नंदन व अन्य रेल अधिकारी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने बृहस्पतिवार को रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन का निरीक्षण किया। इस बीच कमियां मिलने पर उनको ठीक कराने के निर्देश संबंधित को दिए।
बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपनी स्पेशल ट्रेन से पूर्वाह्न 11:30 बजे रोजा रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद वह पैदल सीतापुर ब्रांच लाइन की ओर चले गए। वहां निरीक्षण करने के बाद डीआरएम अजय नंदन व अन्य रेल अधिकारी मोटर ट्रॉली पर बैठकर आगे की ओर गए। मोटर ट्रॉली पर बैठकर ही अधिकारियों ने रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य में रह गई कमियाें में सुधार के लिए निर्देशित किया।
बता दें कि रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन पर दोहरीकरण के तीन चरणों का कार्य पूरा हो गया। रोजा- बरतारा के बीच का काम शेष है, जिसको शीघ्र पूरा कराने के लिए और उसको चालू करने के आदेश हैं। अभी कुछ दिन पहले इस लाइन पर स्पीड ट्रायल होना था, लेकिन कुछ कमियां रह जाने के कारण ट्रायल नहीं हो पाया था। इसके चलते मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने बृहस्पतिवार को रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन के निरीक्षण का कार्यक्रम रखा। उन्होंने शेष कार्य को शीघ्र पूरा कराने तथा ट्रेनों का संचालन चालू करने के निर्देश संबंधित को दिए हैं। इस मौके पर मुरादाबाद मंडल व रोजा के रेल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनवरी में चालू हो सकती है रोजा-बरतारा डबल लाइन
जनवरी माह में रोजा-बरतारा डबल लाइन चालू कर दिए जाने की संभावना है। इससे पहले सीआरएस का निरीक्षण और स्पीड ट्रायल किया जाएगा। स्पीड ट्रायल के बाद रिपोर्ट आने पर पहले माल गाड़ी चलाई जाएगी। इसके बाद रोजा-बरतारा के बीच यात्री गाड़ी चलेगी। रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन की दूरी 50 किलोमीटर की है, लेकिन अभी भी दूरी को तय करने में दो से ढाई घंटे का समय लगता है। जब रोजा-बरतारा डबल लाइन चालू हो जाएगा, तब 50 किलोमीटर की दूरी तय करने में समय की बचत होगी और वहीं डीजल कम लगेगा।
फुट ओवरब्रिज के निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश
रोजा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए डीआरएम अजय नंदन ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया। वह दोपहर करीब ढाई बजे रोजा से शाहजहांपुर स्टेशन पर भोजन करने आए। इस बीच शाहजहांपुर से बंथरा के ढाई घंटे का ब्लॉक होने के कारण उनकी स्पेशल ट्रेन आगे नहीं जा सकी। दोपहर का भोजन करने के बाद डीआरएम स्टेशन के निरीक्षण के लिए चल दिए। उन्होंने मालगोदाम की ओर जाकर निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया। इसके बाद शाहजहांपुर-पीलीभीत लाइन पर बन रहे स्टेशन का जायजा लिया। जहां पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज के कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। शाम करीब साढ़े पांच बजे डीआरएम अपनी स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।