फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Information given to women trainees about Vishakha guidelines

Shahjahanpur News: महिला प्रशिक्षुओं को विशाखा गाइडलाइन की दी जानकारी

Wed, 27 Aug 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Information given to women trainees about Vishakha guidelines
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मौजूद महिला प्र​शिक्षु। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सीओ तिलहर ज्योति यादव व सीओ सदर प्रयांक जैन ने महिला प्रशिक्षुओं को विशाखा गाइडलाइन के महत्व और उसके प्रावधानों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया गया कि यह गाइडलाइन कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति यौन उत्पीड़न को रोकने, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और शिकायत निवारण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान करने के लिए लागू की गई है। उन्होंने समझाया कि किसी भी प्रकार की अनुचित घटना या उत्पीड़न की स्थिति में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
विज्ञापन

गाइडलाइन के तहत पीड़ित महिला को कानूनी और मानसिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। प्रशिक्षुओं का आह्वान किया गया कि वे भविष्य में वे पुलिस सेवा के दौरान महिलाओं के प्रति संवेदनशील और जागरूक दृष्टिकोण अपनाएं। अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया कि वे सुरक्षा, सम्मान और न्याय के प्रति संवेदनशील रहकर अपनी भूमिका निभाएं तथा समाज में महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान दें। इस बीच प्रशिक्षुओं ने अधिकारियों के समक्ष अपने प्रश्न भी रखे, जिनका समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed