फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Industrialists raised issues of power cut, encroachment and cleanliness

Shahjahanpur News: उद्योगपतियों ने उठाए विद्युत कटौती, अतिक्रमण और सफाई के मुद्दे

Wed, 28 Aug 2024 03:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 28 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Industrialists raised issues of power cut, encroachment and cleanliness
शाहजहांपुर। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में मंगलवार को उद्योगपतियों ने विद्युत कटौती, अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल दागे। डीएम ने समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। डीएम ने बनतारा और अटसलिया के बीच विद्युतघर की स्वीकृति, भूगर्भ जल स्रोत संरक्षण एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापना आदि पर चर्चा की। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र जमौर में अग्निशमन केंद्र के निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। बनतारा, अटसलिया के बीच विद्युत घर की स्वीकृति के संबंध में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए कहा। आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने जमौर में बार-बार बिजली जाने का मुद्दा उठाया। इस पर डीएम ने लोड चेक करने और क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए महीने के दूसरे शुक्रवार और शनिवार को औद्योगिक क्षेत्रों में शिविर लगाने के लिए कहा। उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने बताया कि करीब 40 प्रतिशत इकाइयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित हो चुका है। शेष इकाइयों को नोटिस जारी किया गया है। उद्यमियों ने गांधीगंज में अतिक्रमण तथा साफ-सफाई न किए जाने की शिकायत की। बैठक के दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा, एडीएम न्यायिक राशिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed