फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Indira Gandhi's significant achievements in the development of the country

देश के विकास में इंदिरा गांधी की उपलब्धियां महत्वपूर्ण

Fri, 26 Feb 2016 11:19 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 26 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi's significant achievements in the development of the country
 एसएस कॉलेज के वाणिज्य संकाय में इंदिरा गांधी शोध अध्ययन केंद्र का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन ने विशिष्ट अतिथि माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रो. बीएस निगम और मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के साथ फीता काटकर शोध पीठ का उद्घाटन किया। इसके बाद हुए राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. हुसैन ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कई अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्रो. मुशाहिद हुसैन ने इंदिरा गांधी के आर्थिक सामाजिक और राजनैतिक विचार विषयक राष्ट्रीय सेमिनार में कहा कि इंदिरा गांधी के समय में भारत ने विश्व में एक ताकत के रुप में अपनी पहचान हासिल की थी। मुख्य वक्ता प्रो. बीएस निगम ने कहा कि इंदिरा गांधी दृढ़ इच्छाशक्ति वाली महिला थीं। यही विशिष्टता उनकी अलग पहचान को स्थापित करने में सहायक बनी इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद, विशिष्ट अतिथि आर्य महिला महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी, डॉ. निशि त्रिपाठी, डॉ. शिल्पा दीक्षित आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अपूर्वा शर्मा और इंदरप्रीत कौर के संचालन में हुए सेमिनार का शुभारंभ छात्राओं ने मां शारदे की वंदना और स्वागत गीत से किया। शोध पीठ के निदेशक डॉ. अनुराग अग्रवाल ने अतिथियों का परिचय दिया और प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। अतिथि सत्कार के बाद प्रबंध समिति के सचिव रामचंद्र सिंघल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed