फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   India beats in their hearts... and they are enhancing its prestige abroad.

Shahjahanpur News: दिल में धड़कता है हिंदुस्तान...विदेश में बढ़ा रहे मान

Fri, 09 Jan 2026 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
India beats in their hearts... and they are enhancing its prestige abroad.
डोनाल्ड ट्रंप के साथ भोज में शामिल नक्षत्र सिंह चंदी दाईं तरफ : स्रोत परिजन
शाहजहांपुर। जिले के बहुत से लोग दुनिया के कई देशों में रह रहे हैं। विदेशी नागरिक होने के बावजूद दिल में भारत और शाहजहांपुर बसता है। वे विदेशों में भारत का मान बढ़ा रहे हैं। विदेशों में रहने के बावजूद वे अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। समय-समय पर यहां आकर दूसरों की मदद भी करते रहते हैं।
विज्ञापन


--
हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत बने शिकागो में वैज्ञानिक डॉ. विश्वास
शाहजहांपुर की मिट्टी में पले-बढ़े और हिंदी माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर अमेरिका के शिकागो में स्थित प्रसिद्ध फर्मी लैब की न्यूट्रीनो डिवीजन में एसोसिएट साइंटिस्ट डॉ. विश्वास पांडेय हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत हैं। रोशनगंज मोहल्ले में रहने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व राज्य विधि अधिकारी व सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश पांडेय के सबसे छोटे बेटे डॉ. विश्वास पांडेय को 2010 में यूरोपियन कमीशन से फेलोशिप मिली थी। बेल्जियम की गेंट यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने के बाद विश्वास ने इटली की यूरोपीय सेंटर फॉर द ओरेटिकल फिजिक्स में शोध कार्य किया। 2016 में वर्जिनिया टेक स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका में रिसर्च एसोसिएट के रूप में काम किया। 2022 से वह फर्मी लैब की न्यूट्रीनो डिवीजन में कार्यरत हैं। उन्होंने यूरोप के स्लोवेनिया की रहने वालीं और शिकागो में सरकारी अधिकारी डॉ. मीता से 2021 में विवाह किया। उनके बड़े भाई विकास पांडेय ने बताया कि हर दीपावली और होली पर वह शाहजहांपुर आते हैं। वह जब भी यहां आते हैं तो कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच रखने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही अपनी कहानी सुनाकर संदेश देते हैं कि हर व्यक्ति अपनी मेहनत से तरक्की के नए आयाम तय कर सकता है। इसके अलावा समय-समय पर गरीबों की मदद करते रहते हैं लेकिन इन कार्यों के प्रचार से बचते हैं।
विज्ञापन


---
विदेश में देश का मान बढ़ा रहे नक्षत्र सिंह चंदी
पुवायां। पुवायां के गांव महमूदपुर सैंजनियां के मूल निवासी नक्षत्र सिंह चंदी अमेरिका के कैलिफोर्निया में रिवर साइड में रह रहे हैं। वह वहां कई चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से समाजसेवा कर देश का मान बढ़ा रहे हैं। अप्रैल 2019 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में रहने वाले भारत के लोगों को भोज पर आमंत्रित किया तो उसमें नक्षत्र सिंह चंदी और उनकी पत्नी सुसाना चंदी भी शामिल हुए थे। नक्षत्र तीन भाई हैं। 28 वर्ष पहले उनके बड़े भाई हरविंदर सिंह चंदी व्यापार करने के इरादे से अमेरिका चले गए और इसके बाद उन्होंने अपने भाई नक्षत्र सिंह चंदी और निर्मल सिंह चंदी को भी अमेरिका बुला लिया। तीनों भाइयों ने वहां पेट्रोल पंप शुरू किया। अब चंदी बंधुओं के वहां कई पेट्रोल पंप और रियल स्टेट का कारोबार भी है। नक्षत्र सिंह चंदी ने अमेरिका की ही सुसाना से शादी की है। तीनों भाई कई ट्रस्टों से जुड़े हैं और समाजसेवा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---



मनिंदर और देवेंद्र सिंह क्षेत्र के लोगों की करते हैं मदद

खुटार। खुटार के गांव रसवांकलां निवासी मनिंदर सिंह कनाडा में हैं। उन्होंने कनाडा में ही उच्च शिक्षा प्राप्त की और एक कंपनी में मैनेजर हैं। खुटार के ही गांव महुरैया निवासी देवेंद्र सिंह पुर्तगाल में ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे हैं। दोनों ही लोग समाजसेवी संस्था खालसा फेडरेशन से जुड़े हैं और मदद भेजते हैं, जिससे क्षेत्र में लोगों को कंबल, अनाज आदि वितरित किया जाता है। कोरोनाकाल में फेडरेशन ने लगातार लोगों को राशन का वितरण किया था। संवाद

डोनाल्ड ट्रंप के साथ भोज में शामिल नक्षत्र सिंह चंदी दाईं तरफ : स्रोत परिजन

डोनाल्ड ट्रंप के साथ भोज में शामिल नक्षत्र सिंह चंदी दाईं तरफ : स्रोत परिजन

डोनाल्ड ट्रंप के साथ भोज में शामिल नक्षत्र सिंह चंदी दाईं तरफ : स्रोत परिजन

डोनाल्ड ट्रंप के साथ भोज में शामिल नक्षत्र सिंह चंदी दाईं तरफ : स्रोत परिजन

डोनाल्ड ट्रंप के साथ भोज में शामिल नक्षत्र सिंह चंदी दाईं तरफ : स्रोत परिजन

डोनाल्ड ट्रंप के साथ भोज में शामिल नक्षत्र सिंह चंदी दाईं तरफ : स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed