{"_id":"694ef01262f98800c50a83b7","slug":"in-roza-the-railway-administration-has-closed-all-routes-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-161427-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोजा में रेल प्रशासन ने सभी रास्तों को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोजा में रेल प्रशासन ने सभी रास्तों को किया बंद
विज्ञापन
आदर्श नगर कॉलोनी जाने वाला रास्ता किया गया बंद। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। ट्रेन की टक्कर से बाइक सवार पांच लोगों की मौत के बाद रेल प्रशासन की नींद खुली और सभी अवैध रास्तों को बंद कर दिया गया। रेलवे ने हादसों की आशंका को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया है। हालांकि इन रास्तों के बंद होने पर लोगों को घूमकर जाना पड़ेगा।
हादसे के बाद बुधवार रात करीब 12:30 बजे मंडल रेल प्रबंधक ने रोजा जंक्शन पहुंचकर हादसास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पावर केबिन के ऊपर कमरे में मीटिंग कर मंडल अभियंता को आदेश दिए कि रोजा जंक्शन रेलवे स्टेशन के आसपास जितने अवैध रास्ते हैं, सभी को बंद किया जाए। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कौशल अवस्थी ने दूसरे दिन क्रॉसिंग के दोनों ओर लोहे के एंगल लगाकर रास्ते बंद कर दिए।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने आदर्श नगर कॉलोनी, रेल विहार कॉलोनी, मठिया कॉलोनी जाने वाले रास्तों के अवैध कट को बंद करा दिया। रेल विहार कॉलोनी में 60 से 70 आवास बने हुए हैं। इनके आने का केवल यह एक रास्ता था। सभी अवैध रास्ते बंद किए जाने से रेलवे इंटर कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रेलवे बुकिंग टिकट घर भी प्लेटफार्म के बीच में बना हुआ था। रोजा जंक्शन पर फुट ओवरब्रिज भी नहीं था, इसलिए इसी रास्तों से रेल कर्मचारी और रेल यात्री आते-जाते थे। अंग्रेजों के जमाने में यह रास्ता बना हुआ था। पिछले वर्ष जुलाई में नॉन इंटरलॉकिंग के बाद दो प्लेटफाॅर्म और बढ़ाए गए। लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के बक्से भी इसी रास्ते से बॉक्स सपोर्टर लेकर आते-जाते थे।