फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In Jalalabad peaceful elections

जलालाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न

Wed, 09 Dec 2015 11:43 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Wed, 09 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
In Jalalabad peaceful elections
ब्लाक क्षेत्र की 82 में से 81 ग्राम पंचायतों के लिए बुधवार को हुए मतदान में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो गया। मतदान के दौरान पूरे समय डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी बबलू कुमार व सीडीओ पुलकित खरे के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत विभिन्न आला अधिकारी बराबर गश्त करते रहे और किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस की कलस्टर मोबाइल की टीमे मौके पर पहुंची। दोपहर करीब 12 बजे मंडलायुक्त प्रमांशु व डीआईजी आरकेएस राठौर गेस्ट हाउस पहुंचे और कुछ देर वहां रुकने के बाद इन अधिकारियों ने अल्हागंज के अलावा क्षेत्र के कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

ज्यादातर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने सुबह ही लाइन में लगकर वोट डाल लिए और दस बजे तक अधिकांश बूथ सूने दिखाए देने लगे। मतदान के दौरान पूरे समय विभिन्न तरह की अफवाहों का बाजार गर्म रहा और अधिकारी सूचना के आधार पर विभिन्न बूथो पर पहुंचते रहे, लेकिन ज्यादातर मामलों में सच्चाई नहीं मिली। गांव टापर, मंगटोरा, चकचंद्रसेन, ठिंगरी, कनारी समेत कई अन्य गांवों के बूथों पर गड़बड़ी होने की शिकायतें सबसे ज्यादा मिलती रहीं। डीएम तथा एसपी का काफिला करीब 11 बजे जलालाबाद में आने के बाद गांव कोला के संवेदनशील प्लस बूथ पर पहुंचा, जहां डीएम ने लाइन में लगे कई मतदाताओं की आईडी चेक की और गलत आईडी वाले लोगों को तुरंत वहां से चले जाने को कहा। इसके बाद दोनों अधिकारी गांव संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए चकचंद्रसेन, मंगटोरा तथा खंडहर गांव में भी पहुंचे। लोगों में मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दिया और शाम को पुन: मतदाताओं की लाइनें दिखाई देने लगीं।
विज्ञापन


हारकटेटा में बवाल होने पर पुलिस का लाठीचार्ज
जलालाबाद। दोपहर बाद तक शांतिपूर्ण ढंग से चली मतदान प्रक्रिया के बाद शाम को गांव हारकटेटा में उक्त ग्राम पंचायत के एक प्रत्याशी के दबंग भाई ने बवाल कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ी तादाद में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने लाठियां भांजी और बवालियों को उनके घरों तक खदेड़ दिया। इस दौरान एक महिला समेत दो लोगों को मामूली चोटें आने की सूचना है। पुलिस ने आरोपी दबंग व गांव के ही एक अन्य को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंडहर क्षेत्र के कटरी इलाके की उक्त ग्राम पंचायत मे चुनाव लड़ रही एक महिला प्रत्याशी का देवर राजू यादव बूथ के पास मौजूद था। बताते हैं कि उसके द्वारा की जा रही हरकतों पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आपत्ति की तो आरोपी ने उक्त पुलिस कर्मी को धमकी दे डाली और आरोपी पक्ष के तमाम लोग भी वहां आ डटे। आरोप है कि इस दौरान किसी ने पत्थर आदि फेंक दिया जिससे वहां भगदड़ मच गई जिसकी सूचना मिलते ही सीडीओ पुलकित खरे समेत बड़ी तादाद मे पुलिकर्मी वहां पहुंच गये इसके बाद पुलिस ने वहां इकट्ठे लोगों को लाठियां लेकर दौड़ाया इस दौरान एक महिला समेत दो लोगो के चोटे भी आई। इसके बाद कोतवाल यतेन्द्र भारद्वाज ने आरोपी राजू यादव व उसके एक अन्य साथी को पकड़ लिया और कोतवाली ले आये अभी इस मामले में लिखा पढ़ी नहीं हुई थी।

फर्जी मतदान करने पर भांजी लाठियां
कलान। क्षेत्र के गांव रूकनपुर व भुड़ेली में फर्जी मतदान करने को लेकर प्रत्याशियों में कई वार विवाद हुआ, लेकिन एसओ अमर सिंह यादव के मौके पर पहुंचने कई समर्थकों को पकड़ कर थाने ले आने के बाद फर्जी मतदान पर रोक लगी। बही बेहटी ग्राम पंचायत मे पुलिस को कई बार फटकारनी पड़ी लाठियां।

प्रशासनिक सख्ती से चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
मिर्जापुर। प्रधानी चुनाव के मतदान में मतदाताओं ने बड़ी ही तत्परता से मतदान किया। क्षेत्र के अधिकांश मतदान केंद्रों पर दोपहर तक 50 से 55 फीसदी मतदान हो चुका था। दो बजे के बाद कई मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छा गया। जोनल मजिस्ट्रेट/एसडीएम वंदना त्रिवेदी और सीओ आदेश कुमार त्यागी ने फर्जी मतदान करने का प्रयास करने वाले एक दर्जन लोगों को पकड़कर थाने में बैठा दिया।
प्रशासन की सख्ती से मतदाताओं को इस बार अतिसंवेदनशील प्लस और सामान्य मतदान केंद्रों में कोई फर्क नजर नहीं आया। लगभग सभी मतदान केंद्रों पर लगातार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हूटर बजते वाहन गड़बड़ी करने वालों के हौसले पस्त करते रहे। सादिकपुर मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान की बार बार शिकायत करने वाले पिहानी गांव के एम प्रत्याशी समर्थक की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी और थाने में बैठा दिया। इस घटना से आसपास के गांवों में भी गड़बड़ी करने और अफवाहें फैलाने वालों की हिम्मत जवाब दे गई।
अपराहन डेढ़ बजे तक मिर्जापुर ग्राम पंचायत के कुतुलूपुर मतदान केंद्र पर लगभग 60फीसदी मतदान हो जाने के बाद सन्नाटा छा गया। दो बजे के करीब मिर्जापुर मतदान केंद्र के बाहर ढाई रोड पर लगी मतदाताओं की भीड़ को एसडीएम और सीओ के साथ चल रहे पुलिस बल ने डंडा फटकार कर खदेड़ा। तीन बजे के करीब सादिकपुर मतदान केंद्र पर बार बार फर्जी मतदान की शिकायतें मिलने पर एसडीएम व सीओ पूरे लावलश्कर के साथ जा धमके। अधिकारी द्वय ने पिहानी गांव के भगवान दयाल को फर्जी शिकायतें करने के आरोप मे पकड़कर थाने मे बैठा दिया।

मतदान को वृद्धों में दिखा उत्साह
मिर्जापुर। सादिकपुर ग्राम पंचायत मे चलने और देखने मे लाचार 110 वर्ष की बिटोली पत्नी परशुराम को उनके धेवते धर्मेंद्र मिश्रा आदि चारपाई पर बैठाकर वोट डलवाने ले गये।

नाम दर्ज होने के बाद भी वंचित
मिर्जापुर। प्रशासन की सख्ती के चलते सिकन्दरपुर कायस्थान मतदान केंद्र के बूथ संख्या 50 के पीठासीन अधिकारी ने मनमानी करते हुए गांव के 70 बर्षीय बृद्ध लालाराम पुत्र भारती को एक एजेंट के कहने पर मतदान नहीं करने दिया।

देरी करने का आरोप
मिर्जापुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत उदयपुर भूड़ा, कांकर कठा और राजेरायपुर के मतदान केंद्रों पर सांय चार बजे तक मतदाताओं की लाइन लगी रही। मतदाताओं का आरोप है कि मतदानकर्मी जानबूझकर देर कर रहे थे।

प्रशासन के दबाव में नहीं हुआ फर्जी मतदान
कलान। क्षेत्र में प्रधानी का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। विकास खंड कलान में प्रशासन के दबाव के चलते कही भी कोई घटना नहीं हुई और फर्जी मतदान करने वालों को पकड़ कर थाने पर बैठा लेने और कई की मौके पर पिटाई होते देख फर्जी मतदान करने वालों ने हिम्मत नही जुटा पाई। कलान के निवर्तमान प्रधान रामबहोरन गुप्ता जो खुद मतदान केंद्र  पर एजेंट थे, लेकिन उनके पास तलाशी के दौरान मोबाइल फोन क्षेत्राधिकारी तिलहर ने पकड़ लिया तो मौके पर उनकी पिटाई कर दी और पूरे दिन उन को थाने पर बैठा रखा गया

परौर में भी निपटा शांति से चुनाव
परौर। क्षेत्र में प्रशासन की सख्ती के चलते चुनाव शांतिपूर्ण हो गए। इस कटरी के इलाके में सकुशल पंचायत चुनाव कराने के लिए पुलिस की काफी व्यवस्था की गई थी। मतदाता भी इतना जागरूक हो गया कि उसने किसी प्रत्याशी से कोई खास मतलब नहीं रखा। परौर में 11 प्रत्याशियों का भाग्य आज मत पेटिकाओं में बंद हो गया। इस दौरान महिलाओं और वृद्धों ने मतदान में बढ़चढ़कर भाग लिया।


झगड़े की आशंका में तीन को थाने में बैठाया
परौर। पुलिस नें गांव कुंडरिया में झगड़े की आशंका को देखते हुए तीन लोगों को थाने में बिठा लिया। मतदान का समय समाप्त होने के बाद छोड़ा।
गांव कुंडरिया में जिला पंचायत सदस्य की पत्नी सोमवती व पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेनारायण गुप्ता के साले पुष्पेन्द्र गुप्ता की पत्नी सौम्या गुप्ता ग्राम सभा कुन्डरिया से प्रधान पद का चुनाब लड़ रहीं थी। दोनों पक्षों में तनाव की आशंका को देखते हुए सत्येन्द्रपाल सिंह, हरेनारायण गुप्ता, अरविंद सिह को थाने में बिठाये रखा तथा मतदान जब समाप्त हो गया तो तीनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed