Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Impact of Sunday felt on paddy procurement at Roza Mandi

Shahjahanpur News: रोजा मंडी में धान खरीद पर रहा रविवार का असर

Mon, 02 Nov 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Impact of Sunday felt on paddy procurement at Roza Mandi
रोजा मंडी में रविवार को होती धान की खरीद। संवाद
रोजा। डीएम के निर्देश के बाद रविवार को रोजा मंडी समिति परिसर में संचालित धान क्रय केंद्र खोले गए। अवकाश के दिन भी केंद्रों पर किसानों से धान की खरीद और तौल की गई। अवकाश का दिन होने के कारण किसान मंडी में कम संख्या में आए।
विज्ञापन

मंडी में रविवार तक धान की आवक 13 लाख 20 हजार क्विंटल हो चुकी है। इसके बावजूद क्रय केंद्रों पर खरीद धीमी गति से हो रही है। आरएफसी के छह क्रय केंद्र स्वीकृत हैं, इसमें चार क्रय केंद्र ही संचालित हो रहे हैं। इन चार केंद्रों पर अब तक कुल 2800 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं, एफसीआई के क्रय केंद्र पर 474 क्विंटल धान खरीदा गया है।
विज्ञापन

मंडी समिति के दो क्रय केंद्रों पर 12 अक्तूबर से रविवार शाम तक महज 172 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इसमें केवल चार किसानों से ही धान खरीदा गया। इसी तरह पीसीयू के पांच क्रय केंद्रों पर कुल 480 क्विंटल धान की खरीद दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएफ के ददरौल क्रय केंद्र पर अब तक 460 क्विंटल धान खरीदा गया है, जबकि नेफेड के चार क्रय केंद्रों पर कुल 287 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इसके अलावा कई अन्य क्रय केंद्रों पर अब तक खरीद नहीं की जा सकी है। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि किसानों को धान क्रय केंद्रों पर दिक्कत न हो, इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
----------------
धान खरीद की शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष के नंबर जारी

शाहजहांपुर। धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने धान खरीद नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर जारी किए हैं। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि धान खरीद से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत या असुविधा होने पर किसान नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


उन्होंने बताया कि किसान लैंडलाइन नंबर 05842-223005 तथा व्हाट्सएप नंबर 8009696952 और 8303648963 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने की सुविधा कार्यालय दिवस में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed