फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Illegal taxi stands are openly operated in Puwayan

पुवायां में खुलेआम संचालित हैं अवैध टैक्सी स्टैंड, पुलिस नहीं दे रही ध्यान

Thu, 26 May 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Illegal taxi stands are openly operated in Puwayan
पुवायां में शाहजहांपुर रोड हाईवे पर खड़े डग्गामार वाहन - फोटो : POWAYAN
पुवायां। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश के बावजूद पुवायां में अवैध टैक्सी स्टैंड चल रहे हैं। हाईवे पर ही वाहन खड़े कर सवारियां भरी जाती हैं और वाहन चालकों से ठेके के नाम पर वसूली भी खुलेआम हो रही है। खुटार, शाहजहांपुर, बंडा, निगोही और मोहम्मदी रोड पर रोजाना टैक्सी स्टैंड के नाम से वसूली होती है। भाकियू सहित कई संगठन इस बारे में शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन वसूली जारी है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के सामने से बैठाते हैं सवारियां
खुटार रोड पर बस स्टैंड के सामने हाईवे पर डग्गामार वाहन दिनभर खड़े रहते हैं और हाईवे पर ही सवारियां बिठाते हैं। यहां वाहन चालकों से टैक्सी स्टैंड के नाम पर रोजाना वसूली की जाती है। एसडीएम, सीओ सहित अन्य अधिकारी यहां से गुजरते हैं, लेकिन वाहन चालकों और अवैध वसूली करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन

पुलिस के आगे ही बैठाते हैं सवारियां
शाहजहांपुर रोड पर व्यस्त चौराहे राजीव चौक पर हाईवे किनारे वाहन खड़े कर सवारियां भरी जाती हैं। शाम को पुलिसकर्मी यहां आकर वाहनों का हटवाते हैं और चौराहे पर खड़े होकर फोटो खिंचवा कर अधिकारियों को भेजकर चेकिंग और गश्त की सूचना देने के बाद थाने लौट जाते हैं। यहां भी टैक्सी स्टैंड के नाम पर वसूली हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा रोड पर होती है अवैध वसूली
बंडा रोड पर वाहन राजीव चौक से कुछ आगे खड़े होने लगे हैं, लेकिन सभी वाहन हाईवे किनारे ही खड़े होते हैं और बंडा के लिए सवारियां बैठाई जाती हैं। यहां दो लोग टैक्सी स्टैंड के नाम पर वाहन चालकों से अवैध वसूली करते हैं। पुवायां में एक भी अवैध स्टैंड बंद नहीं हुआ है। एक सिपाही भी बंडा जाने के लिए हाईवे पर टेंपो के पास खड़ा दिख रहा है।

जनपद में कहीं पर अवैैध स्टैंड का संचालन नहीं हो रहा। पुवायां क्षेत्र में नगर निकाय की ओर से वाहनों को रोकने के लिए व्यवस्था करने का प्रयास चल रहा है। कहीं पर कोई अवैध स्टैंड चलने नहीं दिया जाएगा। -एस. आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed