{"_id":"5d87bbb58ebc3e01320294ef","slug":"illegal-mining-shahjahanpur-news-bly377276277","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने पकड़ा अवैध खनन, चार ट्रैक्टर ट्रालियां सीज कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने पकड़ा अवैध खनन, चार ट्रैक्टर ट्रालियां सीज कीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। खनन रोकने के शासन के कड़े कानून के बावजूद कोतवाली क्षेत्र में खनन माफिया धड़ल्ले से मिट्टी व बालू का खनन कर रहे हैं । खाकी से ताल मेल बैठाकर खनन माफिया रात दिन खनन में सक्रिय हैं। एसडीएम ने स्वयं संज्ञान लेते हुए मिट्टी खनन कर ले जाते हुए चार ट्रैेक्टर ट्रॉलियों को पकड़कर पुलिस के हवाले करके सीज करवाए गए हैं । इससे माफिया में खलबली मची है।
एसडीएम मोहम्मद मोइनुल ने रविवार को अवैध मिट्टी खनन कर चार ट्रैक्टर ट्रॉली मिट्टी बेचने ले जाने के दौरान पकड़ ली और कोतवाली भेजकर उन्हें सीज करा दिया। लेखपाल पवन कुमार अवस्थी ने थाने पर दाखिल की गई ट्रैक्टर ट्रॉलियों में मौजमपुर निवासी चालक शमीम व ट्रैक्टर मालिक अजीज, कल्यानपुर नवदिया निवासी चालक जयवीर , नगरिया गोपालपुर निवासी ट्रैक्टर मालिक वीरपाल, मोहल्ला बनवारीपुर के चालक अख्तर अली की ट्रैक्टर ट्रॉली शामिल हैं। वहीं राजनपुर रोड पर मिट्टी खनन कर लायी जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को चालक द्वारा छोड़कर भागने कब्जे में लेकर सीज किया गया है ।
एसडीएम ने बताया कि हाईवे पर कुछ लोगों द्वारा प्लाटिंग किए जाने के लिए मिट्टी का भराव कराए जाने की बात उनके संज्ञान में आई है। शिकायत मिली है कि दिन में ईंट भट्ठे की मिट्टी और रात में अवैध खनन कर मिट्टी लाई जा रही है। जिस पर नजर रखने के लिए विभागीय कर्मियों को लगाया गया है। उधर, सीओ मंगल सिंह रावत ने बताया कि अवैध खनन की निरंतर शिकायतें मिल रही हैं। इस धंधे में सक्रिय लोगों के पकड़े जाने व पुलिस कर्मियों की लिप्तता पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अवैध खनन पकड़े जाने का सिलसिला जारी
बीती 5 सितंबर को गांव एटा के समीप गर्रा नदी के तट पर गांव वरैचा निवासी रामानंद तिवारी की बालू खनन में प्रयुक्त ट्रॉली को पकड़ा गया था। पुलिस ने बताया कि यह ट्रॉली पांचवीं बार खनन में पकड़ी गई है। खनन माफिया का कहना था कि पुलिस से उसका लेनदेन रहता है फिर भी उसकी पहली बार बार पकड़ ली जाती है। इसी तरह 15 सितंबर को नगर के मोहल्ला पचासा में रेत डालने के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा गया था जिसमें पुलिस ने चालक को भगा दिया था। थाने के एसएसआई बीके मौर्य ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली गांव डभौरा निवासी शमीम की थी जिसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
पुलिस की सांठगांठ से अवैध मिट्टी बालू खनन तेजी पर
क्षेत्र में मिट्टी व बालू खनन का व्यापार पुलिस व प्रशासन की मिली भगत से तेजी से फलफूल रहा है। क्षेत्र के गर्रा नदी के किनारे गांव चकवरैचा, अजमाबाद, बिहारीपुर,रटा, बिरसिंहपुर,बरहा मोहब्बतपुर आदि स्थानों पर अवैध खनन का काम लंबे अरसे से चल रहा है। प्रशासन के एक अधिकारी ने इस मामले में पुलिस की फटकार भी लगाई थी, लेकिन अवैध खनन पर रोक टोक जारी है।
एडीजी के निर्देश भी बेअसर
तहसील क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू तथा मिट्टी खनन को लेकर गत दिनों एडीजी ने पुलिस की फटकार लगाते हुए माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन पुलिस पर इसका कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है। पुलिस अपनी बचाने के लिए यदा कदा एक-दो ट्रॉली पकड़ कर अपना दामन साफ कर लेती है। इस सांठगांठ के मामले में एक बार पुलिस ने जब पांचवीं बार ट्रॉली को पकड़ा तब कुछ नेताओं ने थाने पर आकर जमकर हंगामा करते हुए पुलिस को आड़े हाथों लिया।