{"_id":"6270241b4f389f3a4f071405","slug":"if-the-encroachment-was-removed-the-roads-started-looking-wide-shahjahanpur-news-bly483523135","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, चौड़ी दिखने लगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, चौड़ी दिखने लगी सड़क
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क के पास सड़क पर खड़े बैंड को हटाने का बुल्डोजर संचालक को ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से सोमवार को शहर के लाल इमली चौराहा से तेल टंकी मार्ग पर अतिक्रमण हटवाया गया। दुकानों के सामने सड़क पर सामान, साइनबोर्ड आदि हटवा दिए। साथ ही अगली बार सड़क पर सामान रखा मिलने पर जब्त करने की चेतावनी दी गई। शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क की चाहरदीवारी से लगे खड़े बैंड-बाजा की ओर बुलडोजर बढ़ा तो उसे तुरंत ही हटा लिया गया। अतिक्रमण हटने के बाद सड़क चौड़ी दिखाई देने लगीं।
सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती के नेतृत्व में नगर निगम के कर्मचारी व प्रवर्तन दल लाल इमली चौराहा से तेल टंकी जाने वलो मार्ग पर पहुंचा। कर्मचारियों व प्रवर्तन दल ने लाल चौराहा से लेकर तेल टंकी मार्ग पर स्थित दुकानदारों द्वारा सड़क पर सजाया सामान हटवाना शुरू कर किया। इसी मार्ग पर संकट मोहन मंदिर के निकट स्थित शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क की चाहरदीवारी के किनारे सड़क घेरे खड़े बैंड पर सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती की नजर पड़ी तो उन्होंने बुलडोजर से हटवाने के आदेश दे दिए।
जैसे ही बुलडोजर बैंड-बाजों की ओर बढ़ा, उनके संचालक आ गए और खुद ही सड़क खाली करने की कहने लगे। इसके बाद धक्का देकर बैंड को पार्क की चाहरदीवारी के किनारे व सड़क से हटवाया। इससे काफी जगह खाली हो गई और पार्क भी स्पष्ट दिखने लगा। सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती ने अपना सामान सड़क पर न रखने की हिदायत दी। बोलीं कि दोबारा से सामान सड़क पर रखा मिलने पर जब्त कर लिया जाएगा। इस दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया, अजीम खान आदि मौजूद रहे।