{"_id":"578e6b2a4f1c1ba87ac4b662","slug":"if-the-accident-happened-on-the-alternative-route-npenge-pwd-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैकल्पिक मार्ग पर हादसा हुआ तो नपेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैकल्पिक मार्ग पर हादसा हुआ तो नपेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने किया भैंसी पुल का मुआयना, दिए निर्देश
जिलाधिकारी पुष्पा सिंह एनएच 25 पर खुटार पुवायां के बीच भैंसी नदी पुल के पास बनाए वैकल्पिक मार्ग की खराब हालत देखकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर बरस पड़ीं। उन्होंने एक्सईएन जेपी सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि वैकल्पिक मार्ग पर कोई भी दुर्घटना होने पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बतातें चलें कि भैंसी नदी का पुल दो जुलाई को ओवरलोड वाहन निकलने से टूट गया था। इससे आवागमन बंद हो गया। दो दिन बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से नदी में पाइप डालकर वैकल्पिक मार्ग शुरू कर दिया गया, लेकिन वैकल्पिक मार्ग पर ईंट आदि नहीं डाली गई। बारिश के बाद वैकल्पिक मार्ग बेहद खराब हो गया है, यहां दिन भर में सैकड़ों वाहन फंस रहे हैं।
मंगलवार को तहसील दिवस समाप्त होने के बाद डीएम, एसपी गांव गदाईसांडा के मुआयने के लिए निकले। गावं जाने के लिए भैंसी नदी के वैकल्पिक मार्ग से जाना होता है। वैकल्पिक मार्ग पर भारी दलदल और फंस रहे वाहनों को देख डीएम का मूड़ खराब हो गया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था सही कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने पुल की मरम्मत के कार्य को भी देखा और जानकारी ली। एक्सईएन ने बताया कि पुल की मरम्मत के लिए 39 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही प्रस्ताव स्वीकृत हो जाएगा और पुल की मरम्मत करा दी जाएगी।