{"_id":"21734cb7fc934ea2040a788a684603f7","slug":"if-less-than-90-students-received-bloody-teachers-salaries-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 से कम छात्राएं मिलीं तो शिक्षकों का कटेगा वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 से कम छात्राएं मिलीं तो शिक्षकों का कटेगा वेतन
शाहजहांपुर
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की अस्त-व्यस्त व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए बीएसए ने सभी विद्यालयों की वार्डन के साथ बुधवार को बैठक की। बैठक में बीएसए राजेश वर्मा ने निर्देश देते कहा कि जिस दिन विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति 90 से कम मिली तो संबंधित वॉर्डन और फुलटाइम टीचर्स का वेतन कटेगा।
बीएसए ने निर्देशित किया कि सभी कस्तूरबा विद्यालयों में बायोमैट्रिक अटेंडेंस यंत्र होली से पहले लग जाने चाहिए। जूडो-कराटे के प्रशिक्षक मार्च शुरू होने से पहले ही छात्राओं को प्रशिक्षण शुरू कर देंगे। कहा, कक्षा आठ पास करने वाली छात्राओं को निकटतम विद्यालय से संपर्क करके नौवीं कक्षा में प्रवेश कराने और हाउस होल्ड सर्वे की रिपोर्ट मिलने के बाद छठी कक्षा में छात्राओं को विद्यालय में नामांकित करें।
ये है नवीन परीक्षा कार्यक्रम
एक से लेकर आठ तक की कक्षाओं के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देशों के अनुसार, मॉडल प्रश्न पत्रों के आधार पर 28 फरवरी तक प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे। क्रियात्मक मूल्यांकन तीन से पांच मार्च तक होगा। वार्षिक गृह परीक्षाओं की व्यवस्था छह से 10 मार्च तक, परीक्षाओं का आयोजन एवं मूल्यांकन 11 से 25 मार्च तक और परीक्षाफल की घोषणा 28 मार्च को की जाएगी।