{"_id":"68826d8243d5440b23062f73","slug":"if-a-permanent-cart-is-found-the-shopkeeper-will-be-fined-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-148846-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्थायी ठेला लगा मिला तो दुकानदार पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्थायी ठेला लगा मिला तो दुकानदार पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
पुवायां में फुटपाथ से सब्जी के फड़ लगाए लोगों को चेतावनी देतीं ईओ। संवाद
पुवायां। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में पुवायां के राजीव चौक सहित मुख्य चौराहों पर अतिक्रमण हटाने पर विचार किया गया। बैठक में तय हुआ कि कोई भी व्यापारी दुकान के सामने ठेला, खोमचा नहीं लगवाएगा। स्थायी ठेला लगा मिलने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
बैठक में राजीव चौक पर जाम न लगने को लेकर चर्चा हुई। तय हुआ कि राजीव चौक के पास पुलिया चौड़ी करने से जाम से निजात मिल सकती है। एनएचएआई को पुलिया चौड़ी करने के लिए पत्र भेजना तय किया गया है। पुलिया के पास खड़े पाकड़ के पेड़ की टहनी भी छांटी जाएंगी। यह कार्य नगर पालिकाकर्मी करेंगे। राजीव चौक के पास के पिंक बूथ को भी हटाया जाएगा।
एडीएम ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाए। दुकानदारों से कहा जाए कि वे दुकानों के आगे न अतिक्रमण करेंगे और न होने देंगे। चौकी इंचार्ज यह देखेंगे कि जहां से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां फिर से अतिक्रमण न हो सके। अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। नगर पालिका छोटे दुकानदारों के लिए अलग से बाजार लगवाएगी। बैठक में एसडीएम चित्रा निर्वाल, तहसीलदार राघवेशमणि त्रिपाठी, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता अश्विनी चौहान, पीडब्ल्यूडी के जेई और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ठेलेे हटवाए, स्थायी अतिक्रमण बरकरार
नगर पालिका में बैठक के बाद ईओ कल्पना शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे में फुटपाथ पर लगे ठेले हटवा दिए। निगोही रोड पर फड़ पर सब्जी बेच रहे गांव के लोगों को भी चेतावनी दी गई, लेकिन स्थायी अतिक्रमण करने वालों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पिछले बृहस्पतिवार को राजीव चौक के पास से हाईवे किनारे नाले के बाहर तक कब्जा कर रखे गए सामान को हटवा दिया गया था, लेकिन आज फिर से नाले तक कब्जा मिला। नाला कब्जाने वालों पर भी कार्रवाई नहीं की गई।
दो घंटे बाद ही निकल गई अतिक्रमण हटाओ अभियान की हवा
पुवायां। निगोही रोड पर फुटपाथ से हटाए गए ठेले और फड़ दुकानदारों पर पुलिस, प्रशासन की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। ईओ और पुलिस के जाते ही रोड किनारे तक ठेले और दुकानें सज गईं। शाम को राजीव चौके के पास निगोही रोड पर कई बार जाम की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझी। संवाद