फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'I had come out from the midstream..., I am entangled on the shore'

Shahjahanpur News: 'निकल आया था मझधार से..., साहिल पे उलझ गया हूं'

Sat, 02 Dec 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
'I had come out from the midstream..., I am entangled on the shore'
नंदिनी कला केंद्र की काव्य गोष्ठी में मौजूद कवि व शायर। संस्था
शाहजहांपुर। नंदिनी कला केंद्र एवं सशक्त भारत फाउंडेशन की ओर से विमल शर्मा के आवास पर काव्य गोष्ठी हुई। वरिष्ठ कवि चंद्रशेखर दीक्षित और विमल शर्मा की अध्यक्षता एवं विक्रम श्रीवास्तव टिकैत के संयोजन में कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। चंद्रमोहन पाठक ने सुनाया, बढ़ रहे शुंभ निशुंभ आज फिर यहां, न ओर छोर महिषासुरों का भी पाइए। लेकर त्रिशूल काट पापियों के शीश मातु...। शायर ऋषभ कुमार मिश्रा ने कहा कि कहानी लिखी भी तो मेरे ही खून से यार ने, नाम मेरा ही कहानी से हटाया उसने। विमल शर्मा दर्पण ने सुनाया, उभरने की लिए दिल में फितरत, गर्त में आ फंसा हूं। निकल आया था मझधार से कभी का, साहिल पे उलझ गया हूं। इनके अलावा ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, सुशील दीक्षित विचित्र, चंद्रशेखर चंद्र, कमल मानव, मनोज कृष्ण मिश्र ने भी अपनी रचनाएं सुनाईं। इस मौके पर रंगकर्मी सुहेल संयासी, राकेश शर्मा, कमल, सुनील, प्राची, गुन्नू, मुरारी, शत्रुघ्न, हर्षित, सक्षम, शिवम, नैतिक, लल्ला, शशांक, भोले आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed