{"_id":"58bc4eab4f1c1b5453e7ec79","slug":"hydrous-asiane-glass-collection-of-song-ghazal-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजल के गीत-गजल संग्रह आशियाने कांच के का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजल के गीत-गजल संग्रह आशियाने कांच के का विमोचन
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
विमोचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. अवनीश और आयुर्वेदाचार्य डॉ. अवधेश ने किया विमोचन
आर्य महिला महाविद्यालय में कवि रामदीन सजल के गीत, गजल और मुक्तक संग्रह आशियाने कांच के का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र और विशिष्ट अतिथि आयुर्वेदाचार्य डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने पुस्तक का विमोचन कर संग्रह की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. मिश्र ने कहा कि गीतकार सजल ने अपनी रचनाओं में समाज के यथार्थ का आइना दिखाने का काम किया है। उनकी रचनाएं पाठकों के झकझोरने का काम करती हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि सजल के गीत-गजल मानवीय संवेदनाओं का साकार रूप हैं। उनकी रचनाएं सीधे मन की गहराइयों में उतरती हैं। मेजबान कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कनकरानी ने कहा कि साहित्यकार सजल अद्वितीय प्रतिभा के धनी हैं। इस अवसर पर डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र, गीतकार विजय ठाकुर, ओम प्रकाश अडिग, अनिल दीक्षित, अरुण धीरज, दिनेश रस्तोगी, बृजेश मिश्र आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
कुलदीप दीपक के संचालन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष त्रिलाकीनाथ पांडेय ने और आभार संयोजक सुनील अग्निहोत्री ने व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी ललित गर्ग, डॉ. राज कुमार शर्मा, कृष्णाधार मिश्र, डॉ. इंदु अजनबी, जेडी सक्सेना, प्रमोद प्रमिल, आलोक सक्सेना, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, जीसी सक्सेना, राजभूषण जौहरी, सौरभ अग्निहोत्री, अमितेश अमित, अशफाक उल्ला खां, विनीत सिंह, हिमांशु पाराशरी, सुशील विचित्र आदि मौजूद रहे।