फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband threw acid on wife in Sadar Bazar of Shahjahanpur

पति की दरिंदगी: तीन दिन तक किया पीछा, मौका देख पीछे से पत्नी पर फेंका तेजाब, प्रेम संबंध में बन रही थी रोड़ा

Tue, 15 Nov 2022 07:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 15 Nov 2022 07:07 PM IST
सार

करीब डेढ़ साल से दंपती अलग रह रहे थे। आरोपी तीन दिन से उसका पीछा कर रहा था। महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Husband threw acid on wife in Sadar Bazar of Shahjahanpur
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मक्कू बजरिया निवासी नीरज देवी राठौर (25) पर सोमवार शाम करीब सात बजे उसके पति रवि उर्फ रविंद्र ने तेजाब डाल दिया। करीब डेढ़ साल से दंपती अलग रह रहे थे। तीन दिन से रवि उसका पीछा कर रहा था। महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर चौक कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नीरज के मुताबिक, पति के प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर उसने धमकी देकर तेजाब डाला है।

विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कुरसंडा निवासी नीरज देवी राठौर का विवाह करीब 11 साल पहले रवि उर्फ रविंद्र से हुआ था। उनकी नौ साल की बेटी प्रतिभा और छह वर्ष का बेटा अभि है। आरोप है कि रवि आए दिन शराब पीकर नीरज देवी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन होने वाले विवाद को देखते हुए डेढ़ साल पहले नीरज को उसके पिता मायके ले गए थे। तब से दंपती के बीच अनबन होने के कारण नीरज ससुराल नहीं आ रही थी। पहले नमकीन फैक्टरी में काम करने वाली नीरज राजकीय मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में खाना बनाने का काम करने लगी थी। 

विज्ञापन

शाम करीब छह बजे छुट्टी होने के बाद वह मेडिकल कॉलेज से बाहर निकली। मेडिकल कॉलेज से चंद कदम की दूरी पर पेट्रोल पंप के पास रविंद्र दिख गया। रविंद्र उसकी ओर बढ़ा तो वह मेडिकल कॉलेज की ओर भागने लगी। पीछे से रविंद्र ने तेजाब की दो थैली फेंककर मारीं। पीठ पर तेजाब पड़ने से उसका ब्लाउज जल गया। पीठ भी झुलस गई। मोबाइल जल गया। नीरज खुद ही राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गईं। डॉक्टरों ने उपचार करने के बाद भर्ती कर लिया है।

दंपती के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। विवाद के चलते आरोपी ने तेजाब डाल दिया। तेजाब डालने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। -संजय कुमार, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed