Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   husband strangles wife to death also attempts to kill daughter in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में वारदात: पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, बेटी की भी हत्या की कोशिश, हालत नाजुक

Tue, 10 Nov 2026 10:39 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Nov 2026 10:39 AM IST
सार

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने 12 वर्षीय बेटी का गला दबा दिया, जिससे वह अचेत हो गई। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।   

विज्ञापन
husband strangles wife to death also attempts to kill daughter in Shahjahanpur
मृतका के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में सोमवार देर रात घरेलू कलह और शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने 12 वर्षीय बेटी का भी गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। पिता की करतूत देखकर दूसरी 17 वर्षीय बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन




परिजनों के मुताबिक, इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले कमलेश गुप्ता का सोमवार रात करीब एक बजे पत्नी सीमा (35) से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कमलेश ने तार से सीमा का गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी 12 वर्षीय बेटी नैंसी को दौड़ाकर बरामदे में पकड़ लिया और उसका भी गला दबा दिया। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली: चाचा की प्रताड़ना से तंग छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का आक्रामक रूप देखकर 17 वर्षीय कोमल ने भागकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने शोर मचाकर मदद मांगी। आवाज सुनकर प्रथम तल पर रहने वाले कमलेश के भाई राजीव और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीमा और नैंसी को जमीन पर अचेत पड़ा देखा और तत्काल पीआरवी को सूचना दी।

Trending Videos

husband strangles wife to death also attempts to kill daughter in Shahjahanpur
पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर बैठीं परिवार की महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी की हालत नाजुक 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया, जबकि नैंसी की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

husband strangles wife to death also attempts to kill daughter in Shahjahanpur
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया आवेश और शराब के नशे में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस घटना के संबंध में अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed