फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband had killed wife Neeraj by strangulation

पति ने ही की थी नीरज देवी की हत्या, आरोपी गया जेल

Tue, 11 Jan 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Husband had killed wife Neeraj by strangulation
शाहजहांपु। पुलिस की गिरफ्त में पत्नी की हत्या का आरोपी मुकेश। संवाद - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव टकेली की नीरज देवी की हत्या उसके पति मुकेश ने ही गला दबाकर की थी। मुकेश मकान को बेचना चाहता था, नीरज देवी इसका विरोध कर रही थी। घटना की रात भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन

आठ जनवरी की दोपहर पुलिस को मुकेश एक कमरे में बंद मिला था। कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा न खोलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया था। कमरे में मुकेश बेड पर लेटा मिला था और उसी बेड पर उसकी 25 वर्षीय दूसरी पत्नी नीरज का शव मिला था। मुकेश की पहली बीवी दो बच्चों के साथ अपने मायके में रहती है। गांव की ही नीरज देवी से दो वर्ष पहले मुकेश ने प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

मुकेश का कहना था कि वह पत्नी और ससुराल के लोगों के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर में काम करता है। उसके वहां काम करने वाले गोला का एक, गांव के दो और रुद्रपुर के एक युवक ने सात जनवरी को घर आकर पत्नी को मार दिया था, जान बचाने के लिए वह कमरे में बंद हो गया था। सीओ पुवायां बीएस कुमार के अनुसार मुकेश ने पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह मकान बेचना चाहता था, लेकिन दूसरी पत्नी इसका लगातार विरोध कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात जनवरी की रात भी पत्नी से उसका विवाद हुआ तो उसने गुस्से में पहले उसे पीटा। नीरज के मरणासन्न होने पर उसने नीरज का गला दबा दिया। बाद में कमरा अंदर से बंद कर लिया। दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा दिया था। पुलिस ने नीरज के पिता अमर सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मुकेश का चालान कर दिया। बाद में कोर्ट से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed