{"_id":"6ac27e2daccb3c33480ff8ee","slug":"husband-accused-of-assault-stepson-accused-of-obscene-acts-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-186508-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पति पर मारपीट और सौतैले बेटे पर अश्लील हरकतें करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पति पर मारपीट और सौतैले बेटे पर अश्लील हरकतें करने का आरोप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर की एक महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मारपीट करने और अपने सौतेले बेटे पर मारपीट के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। मारपीट के दौरान सौतेला बेटा घर में लगे सीसी कैमरों को बंद कर देता था।
महिला ने थाना सदर बाजार में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 28 अगस्त 2022 को एक व्यक्ति के साथ हुई थी। परिवार वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। पति ने उससे दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से तीन बेटी और एक बेटा है। बताया कि शादी के कुछ समय तक कुछ ठीक चला, फिर पति व सौतेला बेटा उनके साथ मारपीट करने लगे।
आरोप है कि पति दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि सौतेला बेटा अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था। इस वर्ष 25 अगस्त को सौतेले बेटे ने अश्लील हरकतें कीं तो सौतेली बेटी ने उसे बचाया। आरोप है कि जब भी सौतेला बेटा मारपीट करता तब घर में लगे सीसी कैमरों को बंद कर देता था। दोनों ने मिलकर उसके आभूषण भी छीन लिए। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।