{"_id":"5fa6ecee8ebc3e5fa2076cce","slug":"hulasangra-railway-gate-jammed-all-day-lines-of-vehicles-up-to-two-and-a-half-km-shahjahanpur-news-bly426197615","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा रेलवे फाटक पर दिनभर रहा जाम, ढाई किमी तक लगी वाहनों की लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा रेलवे फाटक पर दिनभर रहा जाम, ढाई किमी तक लगी वाहनों की लाइनें
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे फाटक पर जाम की समस्या गंभीर हो गई है। हाईवे पर गहरे गड्ढे होने की वजह से आए दिन भारी वाहन खराब होते रहते हैं। शनिवार को हुलासनगरा फाटक के पास एक के बाद एक करके तीन ट्रक खराब हो गए। इससे हाईवे पर दिनभर जाम लगा रहा। इस दौरान वाहनों को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। देर शाम करीब साढ़े पांच बजे जाम खुल सका।
हाईवे पर मीरानपुर कटरा इलाके में हुलासनगरा रेलवे फाटक के पास गड्ढों की वजह से सुबह आठ बजे एक ट्रक का एक्सल टूट गया। इस पर रोड की एक साइड बंद होने से वाहनों की लाइन लगने लगीं। कुछ लोगों ने जल्दबाजी के चक्कर में अपने वाहन इधर-उधर से आड़े-तिरछे करके आगे बढ़ाने शुरू कर दिए, जिससे पूरा रोड जाम हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ दो से ढाई किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। जानकारी पर डायल 112 और कटरा थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने इधर-उधर से घुस रहने वाहनों को आगे जाने से रोका। करीब दस बजे ट्रक हटवाकर जाम खुलवाया तो वाहन रेंगने शुरू हुए। मगर उसी दौरान एक दूसरा ट्रक खराब हो गया। इससे दोबारा जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह दूसरा ट्रक हटवाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद कुछ देर वाहन रेंगकर चले। मगर दोपहर करीब एक बजे हुलासनगरा फाटक के पास ही तीसरा ट्रक खराब हो गया। इसकी वजह से जाम के हालात फिर बिगड़ गए। इस दौरान बीच-बीच में ट्रेनें गुजरती रहीं, जिससे फाटक बंद होने से जाम और गहराता रहा। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे जाम खुलवा सकी। इसके बाद भी वाहन रेंगते रहे।
हुलासनगरा फाटक के नजदीक एक के बाद एक करके तीन ट्रक खराब हुए। सुबह आठ बजे पहले एक ट्रक का एक्सल टूटा, उसके दो घंटे बाद दूसरा ट्रक खराब हुआ। वहीं दोपहर एक बजे तीसरे ट्रक का एक्सल टूट गया। एसआई संदेश कुमार को टीम के साथ जाम खुलवाने के लिए लगाया गया था। गलत साइड से निकलने वाले कई लोगों की गाड़ियों का चालान किया। कहीं तब जाकर शाम साढ़े पांच बजे जाम खुल सका। - हरपाल सिंह बालियान, प्रभारी निरीक्षक थाना मीरानपुर कटरा
विज्ञापन
रोजा में लकड़ियों से भरा ट्रक खराब, डेढ़ घंटे हाईवे जाम
शाहजहांपुर। हाईवे पर रोजा में जाम की समस्या नासूर बन गई है। शनिवार सुबह रोजा रेलवे न्यू साइडिंग के सामने लकड़ियों भरा ट्रक खराब होने से करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। जाम खुलने पर काफी देर तक वाहन रेंगते रहे। बाराबंकी से लकड़ियों भरा ट्रक बरेली जा रहा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रोजा में रेलवे की न्यू साइडिंग के सामने पहुंचने पर ट्रक खराब हो गया, जिससे रोड की एक साइड पर वाहनों का संचालन बंद हो गया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कुछ वाहन चालकों के आड़े तिरछे घुसने की वजह से पूरा रोड जाम हो गया। जानकारी पर रोजा पुलिस मौके पर पहुंची और खराब ट्रक को रोड से एक तरफ हटवाया। तब कहीं जाम खुल सका। इस बीच दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग चुकी थीं, जिससे काफी देर तक वाहन रेंगते रहे। ब्यूरो