फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   hulas nagra crosing

हुलासनगरा क्रॉसिंग : ओवरब्रिज न बनने से तिलहर और मीरानपुर कटरा के व्यापारी भुगत रहे खामियाजा

Sat, 25 Sep 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
hulas nagra crosing
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुलासनगरा क्रासिंग के पास अधूरी पड़ी जर्जर लेन से उखड़ते पत्थ - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज न बनने से तिलहर और कटरा के व्यापारी सबसे ज्यादा नुकसान उठा रहे हैं। दरअसल यहां के व्यापारी ज्यादातर व्यापार बरेली से करते हैं। इसके सिलसिले में उन्हें हर दूसरे दिन बरेली जाना होता है या वहां से माल मंगाना पड़ता है। जाम के चक्कर में व्यापारियों का नुकसान होता है।
विज्ञापन

कटरा और तिलहर क्षेत्र के कई व्यापारियों का कामकाज बरेली से जुड़ा हुआ है। कई व्यापारी ऐसे भी हैं जो दिल्ली या मुरादाबाद के व्यापारियों से माल लेते हैं। कच्चा माल या अन्य सामािन लेने के लिए व्यापारियों को हर दूसरे-तीसरे दिन बरेली जाना होता है। यहां पर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज न बनने से व्यापारियों को घंटों जाम में जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग के जाम से बचने के लिए जैतीपुर या कसरक होते हुए बरेली व्यापारी जाते हैं, लेकिन इन रास्तों की हालत भी काफी खराब है। यहां पर सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि वाहन पलटने का खतरा रहता है। ऐसे में व्यापारियों को हुलासनगरा क्रॉसिंग से ही गुजरना पड़ता है। ऐसे में समय के साथ ही ईंधन की हानि भी व्यापारियों को उठानी पड़ती है। ज्ञात हो कि हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की कवायद 11 सालों से हो रही है लेकिन अब भी निर्माण अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed