फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   holi market

होली के बाजार में बिक रहीं मिलावटी वस्तुएं

Sat, 28 Feb 2015 11:49 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 28 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
holi market
 होली का त्योहार आते ही बाजार में तमाम तरह के  खाद्य पदार्थ और रंग आ गए हैं। इस समय मिलावटखोर भी धंधा चमकाने के सक्रिय हो गए हैं। इससे बाजारों में तमाम तरह की मिलावट वाली वस्तुएं मौजूद हैं। इन्हें खाकर अक्सर लोग बीमार हो जाते हैं। वहीं केमिकल युक्त रंगों को लगाकर अक्सर लोगों की त्वचा (स्किन) खराब हो जाती है।
विज्ञापन

होली पर मेवाएं, रवा, मैदा, चीनी, रिफायंड, घी, तेल, चावल, आलू आदि तमाम वस्तुओं से बने खाद्य पदार्थों से बाजार भरा पड़ा है। होली पर एक साथ काफी माल की खपत होने की वजह से मिलावट की जाती है। साथ ही पहले से माल का स्टॉक किया जाता है। इससे कई बार माल खराब हो जाता है। वहीं मिलावट वाली वस्तुएं भी आसानी से बिक जाती हैं। इन्हें खाकर लोग बीमार हो जाते हैं। वहीं तमाम तरीके के केमिकल प्रयोग करके बनाए जाने वाले और पानी वाले हरे एवं लाल रंग बाजारों में मौजूद हैं। शुद्ध रंग महंगे होने की वजह से उनमें मिलावट करके रंगों की बिक्री की जाती है। सस्ते के चक्कर में गुलाल में भी मिलावट शुरू हो गई है। बाजार में रंगों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगना शुरू हो गई। इसमें से तमाम रंग में मिलावट की जाती है। मिलावटी खाद्य पदार्थों और रंगों का प्रयोग करने से क्या लोगों को क्या परेशानियां हो सकती हैं। इस संबंध में विशेषज्ञों की सलाह।
विज्ञापन


मिलावटी वस्तुओं से खुद को बचाकर रहे स्वस्थ
शहर के जाने माने फिजीशियन डॉ. राजीव सिंह बताते हैं कि मिलावटी वस्तुओं के प्रयोग से लोगों के किडनी, लीवर, नसों से संबंधित तमाम बीमारियां हो जाती हैं। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर के मरीज खान-पान में खास सावधानियां बरतें। इसके साथ ही पेट खराब, फूड प्वाइजिनंग, उल्टी आदि बीमारियां तो तमाम लोगाें को हो जाती हैं। कहते हैं कि इससे बचने के लिए बाजार में ब्रांडेड और एक्सपायरी डेट देखकर ही माल खरीदे और खाएं। जिससे कि त्योहार में स्वस्थ रहा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्बल रंगों का करें प्रयोग
जिले के प्रख्यात स्किन रोग विशेषज्ञ केजी गंगवार की सलाह है कि केवल हर्बल रंगों से ही होली खेलें। गहरे रंगों जैसे हरा और लाल रंग का प्रयोग न करें। साथ ही गीले रंगों का प्रयोग भी न करें। बताते हैं कि यदि रंग लगाने पर जलन होती है तो तुरंत उसे साबुन से धो दें और मेडिसिन लें। ऐसा न करने पर स्किन पर दाने पड़ जाते हैं, जिनमें तेज खुजली होती है। इससे दर्द होता है और उसका फैलाव शरीर के अन्य भागों में हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed