फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Holi 2025 Religious places being covered on the route of Laat Sahab Julus in Shahjahanpur

UP News: होली पर इस शहर में निकलेंगे 'लाट साहब', ढके जा रहे धार्मिक स्थल; 300 साल पुरानी है ये परंपरा

Mon, 03 Mar 2025 05:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Mar 2025 05:05 PM IST
सार

शाहजहांपुर में होली के मौके पर लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। एक व्यक्ति को लाट साहब बनाकर भैंसागाड़ी से शहर में घुमाया जाता है। इस दौरान लोग रंगों के साथ जूते-चप्पल बरसाते हैं। इस अनूठी परंपरा को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियां में जुटा है। 

विज्ञापन
Holi 2025 Religious places being covered on the route of Laat Sahab Julus in Shahjahanpur
तिरपाल से ढके गए धार्मिक स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को लेकर तैयारियां हो रही हैं। पुलिस संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर रही है। चौक कोतवाली में 980 लोगों की चालानी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर सकती है। रविवार शाम एडीजी जोन रमित शर्मा ने पुलिस लाइन में पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। वहीं, जुलूस मार्ग पर स्थित धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढका जा रहा है ताकि सौहार्द कायम रहे। इसी क्रम में जुलूस मार्ग की बैरिकेडिंग कराने का काम भी शुरू हो गया। ईदगाह कमेटी के सचिव सैयद कासिम रजा ने मांग की है कि जुलूस रूट के स्थलों को ही ढका जाए, जो धार्मिक स्थल रूट पर नहीं है, उन्हें न ढका जाए। उधर, बड़े लाट साहब जुलूस के आयोजक संजय वर्मा ने बताया कि जुलूस को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पुलिस प्रशासन भी तैयारियां कर रहा है। 

विज्ञापन


रविवार को एडीजी ने पुलिस लाइन के सभागार में जुलूस को लेकर तैयारियों की जानकारी ली गई। उन्होंने होली पर अलग-अलग स्थानों पर निकलने वाले जुलूस के बारे में पूछा, साथ ही गत वर्ष की स्थिति का जायजा लिया। संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों की जानकारी ली। एडीजी ने अभी तक हुई कार्रवाई का ब्योरा भी तलब किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बदायूं के श्रवण कुमार: बेटों ने मां को कांवड़ में बैठाकर कराई चारधाम यात्रा, एक साल पैदल चले, अयोध्या भी गए
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बड़े लाट साहब का जुलूस चौकसी से निकलता है। इस जुलूस पर पिछली बार सदर क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी को हुड़दंगियों ने निशाना बनाया था। इसे लेकर पुलिस ने विशेष सतर्कता बरत रही है। चौक कोतवाली पुलिस ने 980 लोगों की चालानी रिपोर्ट बनाई है, साथ ही सीसीटीवी कैमरे की निगरानी भी रखी जाएगी। ड्रोन कैमरे भी हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे। 

300 साल पुरानी है परंपरा 
होली के मौके पर लाट साहब के पांच जुलूस निकाले जाते हैं। सबसे ज्यादा बड़े और छोटे लाट साहब को लेकर पुलिस चिंतित रहती है। एक व्यक्ति को लाट साहब बनाकर भैंसागाड़ी से घुमाया जाता है। लाट साहब पर जूता-चप्पलों के साथ रंगों की बौछार होती है। यह परंपरा करीब 300 साल पुरानी है। आरसी मिशन और चौकसी से निकलने वाले जुलूस में सबसे ज्यादा हुड़दंग होने के कारण पुलिस को यहां पर ज्यादा प्रबंधन करना पड़ता है।

सौ सीसीटीवी कैमरों से होगी छोटे लाट साहब के जुलूस की निगरानी
होली पर छोटे लाट साहब का जुलूस 100 सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में निकाला जाएगा। इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। शांति व्यवस्था बनाए रखने को 438 लोगों को मुचलकों से पाबंद किया गया है। यही नहीं, जुलूस वाले दिन आपराधिक प्रवृत्ति के 22 लोगों को थाने में बिठाए रखने का निर्णय किया गया है। 

थाना आरसी मिशन के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि जुलूस मोहल्ला खलियान में हरीराम के मकान के पास से सराय काइयां तिराहा, दलेलगंज पुलिया, पक्का पुल, कसाई वाली पुलिया, पुत्तु लाल चौराहा होते हुए सराय काइयां तिराहा पर समाप्त होगा। इसमें जन सहयोग के आधार पर 91 एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) और 35 डिजिटल स्वयंसेवकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। साथ ही जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- गुलबसा बनी पूजा: सुमित के प्यार में तोड़ दी मजहब की दीवार, मंदिर में लिए सात फेरे; पढ़ें मोहब्बत की नई कहानी

उन्होंने बताया कि जुलूस के निर्धारित मार्ग पर 22 हिस्ट्रीशीटर, दो गुंडा एक्ट के आरोपी और 68 अन्य अराजक व्यक्ति कार्रवाई को चिह्नित किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि जुलूस के दौरान रमजान के पावन माह में नमाज अपने घर की निकटतम मस्जिद में पढ़ें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को रंग से परहेज है, वह सभी जुलूस की समाप्ति तक अपने घर पर रहें। साथ ही हिंदू समुदाय के लोगों से अपील की कि मुस्लिम समुदाय के बच्चों, विकलांगों, बुजुर्गों और महिलाओं के ऊपर रंग नहीं डालें।

पुलिस के सहयोग के लिए युवाओं की टीम बनाई
होली पर निकलने वाले लॉट साहब के जुलूस के लिए पुलिस के सहयोग के लिए युवाओं की एक टीम अक्षय गुप्ता के नेतृत्व में बनाई गई। इसमें 11 युवाओं को शामिल किया गया। रविवार को युवाओं की बैठक में भाजपा नेता व व्यापार संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार गुप्ता ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्वक मन सकें। इसमें सहयोग करना सभी का फर्ज है। आशीष वर्मा, नितिन गुप्ता, इमरान खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed