फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   History sheeter arrested for robbing chain from school director wife in shahjahanpur

Shahjahanpur: थाने के सामने स्कूल संचालक की पत्नी से चेन लूटने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दर्ज हैं 33 मुकदमे

Mon, 17 Jul 2023 03:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 03:23 PM IST
सार

लूट का आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 33 मुकदमे दर्ज है। लूट में शामिल उसका साथी कासिम निवासी ग्राम बकैनिया थाना हाफिजगंज का रहने वाला है। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
History sheeter arrested for robbing chain from school director wife in shahjahanpur
पुलिस ने गिरफ्तार किया हिस्ट्रीशीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में थाना तिलहर पुलिस ने मौजमपुर निवासी स्कूल संचालक अशोक अग्रवाल की पत्नी मंजु अग्रवाल के साथ हुई लूट की घटना में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी की पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


छह जुलाई की शाम को रेनेसां स्कूल के प्रबंधक अशोक अग्रवाल की पत्नी मंजू के गले से थाने के सामने सोने की चेन लूटने की घटना हुई थी। एसपी ने तीन दिन में घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए जैनेंद्र उर्फ सोनू निवासी ग्राम बराह मोहब्बतपुर थाना तिलहर को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिरसिंहपुर तिराहे से सोमवार सुबह आठ बजे से गिरफ्तार किया। उसके पास से लूटी चेन का टुकड़ा भी बरामद हुआ है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। विभिन्न थानों में उस पर 33 मुकदमे दर्ज है। लूट में शामिल उसका साथी कासिम निवासी ग्राम बकैनिया थाना हाफिजगंज जनपद बरेली की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed