फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   History sheeter along with his family attacked the forest department team in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: हिस्ट्रीशीटर के घर लकड़ी बरामद करने गई वन विभाग की टीम पर हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी

Mon, 23 Dec 2024 07:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Dec 2024 07:06 PM IST
सार

शाहजहांपुर के खुटार में वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। हिस्ट्रीशीटर ने अपने परिवार के साथ मिलकर वनकर्मियों को जमकर पीटा। वनकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
History sheeter along with his family attacked the forest department team in Shahjahanpur
खुटार के रेंजर मनोज श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव चतुरपुर में सोमवार को हिस्ट्रीशीटर के घर लकड़ी बरामद करने गई वन विभाग की टीम पर आरोपी ने महिलाओं के साथ मिलकर हमला कर दिया। वनकर्मियों को जमकर पीटा। वन दरोगा की वर्दी फाड़ डाली। वाहनों में तोड़फोड़ की गई और वाहनों को जबरिया रोक लिया गया। इस दौरान बाइक, सोने की चेन और पर्स भी लूट लेने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि वनगांव चतुरपुर के वन विभाग में हिस्ट्रीशीटर ने खुटार रेंज के जंगल से चोरी से कोरों की लकड़ी काटी है, जो उसके घर के पास खेत में पड़ी है। सूचना पर उन्होंने वन दरोगा रोहित कुमार, अनिल कुमार, भगवान सिंह, वनरक्षक संदीप कुमार, दीपक कुमार, कर्मचारी गोविंद प्रसाद, अनिल कुमार के साथ खेत में पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

टीम ने भागकर बचाई जान 
आरोपी ने शोर मचाकर घर से महिलाओं को बुला लिया और टीम पर हमला कर देने को कहा। इसके बाद आरोपी के परिजनों ने टीम के साथ मारपीट करते हुए उसे छुड़ा लिया। मारपीट के दौरान वन दरोगा रोहित पांडे की वर्दी फाड़ दी गई। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फावड़े से प्रहार कर दिया, वह किसी तरह बच सके। मारपीट में गोविंद प्रसाद को गंभीर चोटें आईं हैं। टीम ने भागकर जान बचाई और पुलिस को सूचना देकर मदद मांगी। 

आरोपियों ने वनकर्मियों क एक बाइक, सोने की लर और पर्स भी छीन लिया है। रेंजर सहित सभी वनकर्मी खुटार थाने पहुंचे और पुलिस को संयुक्त तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। उधर आरोपी की पत्नी ने रेंजर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने, पुत्री के जबरिया कपड़े फाड़ देने और पति को पकड़कर ले जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed