फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hindus urged to unite to protect cultural values.

Shahjahanpur News: सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान

Tue, 10 Feb 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Hindus urged to unite to protect cultural values.
कुर्रियाकलां गांव के सत्यभारती स्कूल के पास मैदान पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में उप​स्थित लोग। संव
कुर्रियाकलां। गांव के सत्यभारती स्कूल के पास स्थित मैदान पर सोमवार को हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि धर्म जागरण मंच के अंबिका प्रसाद और मुख्य वक्ता शिखा ने राष्ट्रीय हितों और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

लोक भारती इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्र की अध्यक्षता, जागेश्वर मिश्रा उर्फ जग्गू के संयोजन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह अमित के संचालन में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सनातन परंपराएं तभी सुरक्षित रहेंगी, जब हिंदू समाज के लोग जातिगत भेदभाव की संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर संगठित हाेंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, भाजपा नेता कौशल मिश्रा, विमल सिंह, राजकमल बाजपेयी, संतोष दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


----
सिंधौली में हिंदू सम्मेलन की तैयारियां शुरू

सिंधौली। विकास खंड कार्यालय परिसर में 14 फरवरी को हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सोमवार को ब्लॉक सभागार में आयोजक मंडल की बैठक हुई। इसमें सम्मेलन की रूपरेखा तय करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। व्यवस्था के लिए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष रणधीर सिंह, भाजपा नेता मुनेश्वर सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुधेश सिंह, चंदन चौहान, रोहित सिंह, सुधाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हिंदू सम्मेलन से पहले निकाली कलश यात्रा

शाहजहांपुर। आंबेडकर नगर स्थित सुभाष नगर कॉलोनी में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल तक मातृशक्ति ने कलश यात्रा निकाली। रथ पर उदासीन अखाड़ा के महंत विष्णु दास उदासीन महाराज विराजमान रहे। इस बीच सम्मेलन में डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री ने विकसित भारत व चुनौतियां विषय पर विचार रखे। शोभारानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रेम कुमार, चंद्र मोहन पाठक, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed