फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hindu Yuva Vahini activists surround police station to protest against indecent comments in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा

Mon, 14 Sep 2026 05:07 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 14 Sep 2026 05:07 PM IST
सार

शाहजहांपुर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कार्रवाई न होने से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तिलहर थाना घेराव किया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। 

विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini activists surround police station to protest against indecent comments in Shahjahanpur
कार्यकर्ताओं से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर में सोशल मीडिया पर हिंदू संगठनों और उनके कार्यकर्ताओं पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी किए जाने पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर थाना का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी और जिला उपाध्यक्ष राम लखन कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे थाना गेट पर पहुंच गए। उन्होंने कुछ देर नारेबाजी करके थाना का घेराव किया और वहीं पर धरना शुरू कर दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष के अनुसार, हरदोई के दो कांग्रेस पदाधिकारियों समेत कांट में रहने वाले उनके एक साथी ने सोशल मीडिया पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी को तीन बार दी तहरीर 
बीते तीन अगस्त को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की गई। थाना प्रभारी को भी तीन बार तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई और कई बार मौखिक रूप से अवगत कराया गया। इसके बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने थाने में सामूहिक प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की और थाने का घेराव करते हुए वहीं धरना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रभात चंद्र ने मौके पर पहुंचकर पदाधिकारियों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म कर दिया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि कार्यकर्ताओं की मांग पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed