फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hindu organizations opposed the cutting of the branches of the Peepal tree at the religious place

Shahjahanpur News: धार्मिक स्थल पर पीपल के पेड़ की डालें काटने का हिंदू संगठनों ने किया विरोध

Wed, 10 Sep 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations opposed the cutting of the branches of the Peepal tree at the religious place
देवकली। नभीची मार्ग पर लालपुर आजादपुर विद्युत उपकेंद्र से बंडा के लिए 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन डालने के लिए मार्ग के किनारे पेड़ों की छंटाई कर रहे कर्मियों ने रनमस्तपुर गांव में लोचन बाबा और ब्रह्मदेव खगेश्वर बाबा शिव मंदिर परिसर में लगे पीपल और नीम के पेड़ों की डालें काट दीं। इस पर बजरंग दल समेत अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीपल काटे जाने की जानकारी पाकर बजरंग दल के जिला संयोजक सुधीर सिंह के साथ शिवम पांडेय, अरुण पांडेय, गुड्डू लाल, राहुल रस्तोगी, नीरज सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

वन कर्मियों ने पेड़ काटने का अनुमति पत्र दिखाने के लिए कहा। विद्युत निगम के कर्मचारियों के पास अनुमति पत्र नहीं मिलने पर वन विभाग ने पेड़ काटने का काम बंद करा दिया। रेंजर मनोज श्रीवास्तव के अनुसार जनहित के कार्य के लिए पेड़ों की छंटाई की अनुमति लेनी होती है। यदि धार्मिक स्थल पर पीपल का पूरा पेड़ काटा गया है तो विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed