{"_id":"6a8ded734b65984b6100f25a","slug":"hindu-organization-activists-create-an-uproar-over-the-slaughtering-of-chickens-at-a-home-without-a-license-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-182750-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिना लाइसेंस के घर में मुर्गे काटने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिना लाइसेंस के घर में मुर्गे काटने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा
विज्ञापन
पुवायां। बिना लाइसेंस लिए घर में मुर्गे काटकर मांस बिक्री की जानकारी होने पर अखंड हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस मौके से एक महिला को थाने लाई है।
अखंड हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष विशाल पांडे ने पुलिस को सूचना दी कि मोहल्ला तकिया निगोही रोड के एक मकान में मुर्गे काटकर मांस बिक्री किया जा रहा है। मुर्गे काटने वाले ने लाइसेंस नहीं ले रखा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान में 15 मुर्गे जाल में बंद मिले। मौके से कांटा-बाट भी मिला। गृहस्वामी के न मिलने पर पुलिस एक महिला को थाने ले आई। महिला मीट बिक्री का लाइसेंस नहीं दिखा सकी।
इसके बाद वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। विशाल पांडे सहित कई कार्यकर्ताओं ने संयुक्त तहरीर देकर बताया कि तकिया निवासी इब्राहिम घर में बिना लाइसेंस मुर्गे काट रहा था। उन लोगों के पहुंचने पर इब्राहिम मीट लेकर भाग निकला। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। संवाद