{"_id":"62893620b3d5e53dc0398367","slug":"high-tension-line-wires-broken-in-rosa-supply-stalled-for-five-hours-shahjahanpur-news-bly485671078","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा में पोल झुकने से हाईटेंशन लाइन के तार टूटे, पांच घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा में पोल झुकने से हाईटेंशन लाइन के तार टूटे, पांच घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
बिजली के खंभे पर लाइट ठीक करते कर्मचारी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में बिजली की लाइनों में फॉल्ट की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। शनिवार को रोजा में पोल झुकने से हाईटेंशन लाइन के तार टूटने के कारण पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोजा की चर्च कॉलोनी में बिजली की 11 केवी हाईटेंशन लाइन के बोझ से लोहे का पुराना पोल शनिवार सुबह एक ओर झुक जाने से उसके तार टूट गए।
लाइन ब्रेकडाउन होने से रोजा उपकेंद्र के अन्य फीडर भी करीब पांच घंटे तक बंद रहे। यही नहीं, इस लाइन की मरम्मत के दौरान हथौड़ा और सिटी पार्क उपकेंद्रों की लाइनों पर ओवरलोडिंग से जंपर जले तो रोजा की रेलवे कॉलोनी, चर्च कॉलोनी, इंड्रस्टियल एरिया समेत शहर के हथौड़ा चौराहा, लोधीपुर, इंदिरानगर (दक्षिणी हिस्सा), एनटीआई परिसर, बहादुरपुरा आदि इलाकों में बार-बार बत्ती गुल होने लगी। शहर के अन्य उपकेंद्रों की 11 केवी लाइनें भी सुबह से दोपहर बाद तक तक बार-बार ट्रिपिंग से बंद होती रहीं। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती और लाइन खराबियों के चलते लोगों को भीषण गर्मी में बिजली के लिए तरसना पड़ रहा है।
बिना बिजली के टंकियां खाली, पानी का संकट बढ़ा
बिजली गुल हो जाने के कारण लोगों के सुबह के काम भी प्रभावित हो गए। तमाम घरों में पानी की टंकियां खाली हो चुकी थीं। घरों में पानी का संकट पैदा होने पर लोगों को आसपास लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। इस बीच, सूचना पाकर मौके पर लाइन स्टाफ लेकर पहुंचे क्षेत्रीय अवर अभियंता ने लाइन की मरम्मत के लिए चर्च कॉलोनी का फीडर बंद कराया तो इसी लाइन से जुड़ी रेलवे कॉलोनी के करीब सात सौ घरों की बत्ती भी गुल हो गई। पोल बदलने का काम करीब चार घंटे तक चला। अपराह्न तीन बजे के बाद चर्च कॉलोनी फीडर चालू किया गया तो लाइन ओवरलोडिंग की चपेट में आकर बार-बार बंद होने लगी। इस कारण रोजा की दोनों कॉलोनियों में शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
11 केवी बंच लाइन का केबल जला
रोजा रेलवे मनोरंजन सदन के पास 11 केवी बंच लाइन के केबिल में दोपहर करीब 2.30 बजे ओवरलोडिंग से आग लग गई। इस कारण आसपास के इलाके की बत्ती गुल हो गई। इस लाइन फॉल्ट के कारण भीषण गर्मी में कोयला कॉलोनी, अस्पताल कॉलोनी, प्रेम नगर कॉलोनी आदि क्षेत्रों के करीब सात सौ घरों मेें रहने वालों को करीब एक घंटे तक बिजली को तरसना पड़ गया।
शहर के इन इलाकों मेें रहा गुल रही लाइट
शहर के हथौड़ा, सिटी पार्क, बहादुरगंज और निगोही रोड गदियाना स्थित उपकेंद्रों की 11 केवी लाइनें भी दिन भर ओवरलोडिंग के कारण ट्रिपिंग के शिकंजे में जकड़ी रहीं। हर आधा घंटे के अंतराल पर बिजली आने-जाने का क्रम बना रहने के कारण विद्युत चालित लघु उद्योग धंधे भी दिन भर प्रभावित हुए। इस वजह से चक्कियों पर गेहूं की पिसाई का काम ठप रहा और ऑटो वर्कशॉप में खराद मशीनें भी नहीं चल सकीं। बिजली संकट से लोधीपुर, बहादुरपुरा, बिजलीपुरा, कटिया टोला, जियाखेल, ऐमनजई जलालनगर, स्टेशन रोड, जलालनगर की तराई बस्ती आदि क्षेत्रों के लोगों को खासी असुविधा हुई।