{"_id":"6368efb63385d468160c7e22","slug":"herd-of-cattle-collided-with-jansadharan-express-train-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर 14 मवेशी मरे, 15 मिनट तक ठप रहा रेल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर 14 मवेशी मरे, 15 मिनट तक ठप रहा रेल मार्ग
Mon, 07 Nov 2022 05:15 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 07 Nov 2022 05:15 PM IST
सार
लोको पायलट प्रशांत कुमार ट्रेन को शाहजहांपुर से लेकर चले थे। रविवार रात करीब 12 बजे हथौड़ा गांव के पास मवेशियों का झुंड सामने आ गया। ट्रैक पर मवेशियों को देखकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए लेकिन तब तक पशु इंजन की चपेट में आ चुके थे।
विज्ञापन
टक्कर के बाद रेल मार्ग पर मौजूद कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहरसा से अमृतसर जा रही 15531 जनसाधारण एक्सप्रेस से शाहजहांपुर और रोजा के बीच हथौड़ा गांव के पास मवेशियों का झुंड टकरा गया। ट्रेन की टक्कर लगने से 14 मवेशियों की मौत हो गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इस दौरान करीब 15 मिनट तक रेल रूट ठप रहा।
विज्ञापन
लोको पायलट प्रशांत कुमार ट्रेन को शाहजहांपुर से लेकर चले थे। रविवार रात करीब 12 बजे हथौड़ा गांव के पास मवेशियों का झुंड सामने आ गया। ट्रैक पर मवेशियों को देखकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए लेकिन तब तक पशु इंजन की चपेट में आ चुके थे।
विज्ञापन
चालक ने तुरंत कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी। साथ ही पॉवर केबिन को सूचना दी। सूचना पर अधिकारी व सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक को साफ कर यातायात को बहाल कराया गया। स्टेशन अधीक्षक रोजा जेपी सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक को साफ कर अप लाइन पर ट्रेन संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन