{"_id":"d9cd36a6368909aaea720d47d624bb61","slug":"help-for-disposal-problems-institutionalize-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं निस्तारण के लिए हेल्प संस्था का गठन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं निस्तारण के लिए हेल्प संस्था का गठन
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 16 Dec 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ समाजसेवियों ने हेल्प संस्था का गठन किया है। इसके माध्यम से गरीबों की सहायता भी की जाएगी।
संस्था के अध्यक्ष बनाए गए किशोर गुप्ता ने बताया कि संस्था ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए शहर के खिरनीबाग चौराहा, लाल इमली चौराहा और केरूगंज चौराहा पर ट्रैफिक बूथ बनवाएगी। इसके साथ ही शहर को स्वच्छ रखने के लिए शहर में बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास, थाना सदर बाजार, डान एडं डोना स्कूल, बाबा वनखंडीनाथ मंदिर, चौक कोतवाली, केरूगंज चौराहा, खिरनीबाग रामलीला मैदान आदि स्थानों पर कूड़ेदान लगावाए जाएंगे। साथ ही जरूरतमंद गरीबों को कंबल वितरण किया जाएगा। भविष्य में संस्था पार्क सौन्दर्यकरण और पौधारोपण, गरीब कन्या विवाह, विद्यालय निर्माण, महिला सशक्तिकरण पर काम, छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग, मेडिकल कैंप, एंबुलेंस और आई बैंक का निर्माण कराएगी। संस्था का सचिव डॉ. अमित सिंह और कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता को बनाया गया है। संस्था में सुनील सिंघल, अनुजदेव गुप्ता, डॉ. गौरव कौशल, डॉ. अनुराग अग्रवाल अमित अग्रवाल, शिवनारायन खन्ना, सचिन कलानी, डॉ. रेशू अग्रवाल, अमित शर्मा, अंकित गुप्ता, पंकज मिश्रा आदि शामिल हैं।