{"_id":"66e1f892c82ee691d108a0d5","slug":"helipad-to-be-built-in-pwds-new-guest-house-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-126913-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पीडब्ल्यूडी के नए गेस्ट हाउस में बनेगा हेलिपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पीडब्ल्यूडी के नए गेस्ट हाउस में बनेगा हेलिपैड
Thu, 12 Sep 2024 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
रोजा और हरदोई रोड के बीच पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के लिए चिह्नित जमीन। संवाद
शाहजहांपुर। नए गेस्ट हाउस के लिए प्रशासन ने सरायखास गांव में करीब दो एकड़ जमीन लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दी है। लखनऊ में आर्किटेक्ट से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस का नक्शा बनवा रहा है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। गेस्ट हाउस में हेलिपैड भी बनेगा।
शहर में पुराना पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस कचहरी से सटा बना हुआ है। पुराने गेस्ट हाउस कोे हटाकर जजी परिसर का विस्तार किया जाना है। इस पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कुछ समय पहले नए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बनाए जाने की घोषणा की थी। रोजा और हरदोई रोड के बीच में सरायखास गांव में पीडब्ल्यूडी के नए गेस्ट हाउस के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। बिल्डिंग का नक्शा तैयार होने के बाद एस्टीमेट बनेगा।
मंत्री या वीआईपी जब शहर में हेलीकॉप्टर से आते हैं तो उनके हेलीकाॅप्टर को पुलिस लाइन या रिलायंस गेस्ट हाउस में बने हेलिपैड में उतरवाए जाते हैं, लेकिन नए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ही हेलिपैड की भी बनेगा।
विज्ञापन
-- -- --
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस की बिल्डिंग का नक्शा बनाने के लिए लखनऊ आर्किटेक्ट को भेज दिया गया है। डिजाइन के हिसाब से हेलिपैड बनाया जाएगा।
- राजीव अग्रवाल, एक्सईएन बिल्डिंग पीडब्ल्यूडी, बरेली
-- --
जमीन चिह्नित करके पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी डिजाइन तैयार कराकर भवन का निर्माण कराएगा। पुराने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जजी परिसर का विस्तार किया जाएगा।
- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन