फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   With the collapse of the height gauge at the Kolaghat Bridge, even heavy vehicles have started plying the route.

Shahjahanpur News: कोलाघाट पुल पर हाइटगेज टूटने से दौड़ने लगे भारी वाहन भी

Tue, 19 May 2026 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
With the collapse of the height gauge at the Kolaghat Bridge, even heavy vehicles have started plying the route.
जलालाबाद ​स्थित कोलाघाट पुल पर टूटे पड़े हाइटगेज के पास से निकलता ट्रक। संवाद
जलालाबाद। कोलाघाट पुल के दोनों छोर पर लगे हाइटगेज टूट जाने से भारी वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। क्षतिग्रस्त होने के बाद यह पुल बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसलिए पुल से भारी वाहन निकलने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

गत 29 नवंबर 2021 को एक पिलर धंस जाने के बाद कोलाघाट पुल दो हिस्सों में बंट गया था। हालांकि कुछ महीनों में ही करीब सवा छह करोड़ की लागत से नया पिलर बनाकर पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त कर दिया गया लेकिन जांच एजेंसियों के इस पुल को आवागमन के लिहाज से खतरनाक बताने के कारण उसे आवागमन के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

जनता की मांग और विपक्षी पार्टियों के विरोध प्रदर्शन के बाद अगस्त 2024 में बनारस यूनिवर्सिटी की आईआईटी और लखनऊ से पहुंची विशेषज्ञों की टीम ने पुल पर लोडेड ट्रकों को दौड़ाकर तथा कई अन्य तकनीक के जरिये पुल के भार वहन क्षमता की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल को छोटे वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया, लेकिन भारी और लोडेड वाहन निकलने पर रोक लगाने के लिए पुल के दोनों तरफ हाइटगेज लगा दिए गए। पिछले कई दिनों से दोनों हाइटगेज टूटे पड़े हैं। हाइटगेज न होने से आवागमन के लिए खतरनाक बताए गए पुल से पहले रात के समय मिट्टी व रेत खनन में लगे डंपर धड़ल्ले से चलते रहे।

अब दिन में भी ट्रक समेत अन्य भारी वाहन भी आने-जाने लगे है। पुल के पास दुकान चलाने वाले लोगों के अनुसार दिल्ली जाने वाली रोडवेज की कई बसें भी पुल से होकर निकल रही हैं। एसडीएम प्रभात राय में बताया कि हाइटगेज लगवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से बात की है और वहां हाइटगेज की व्यवस्था जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed