{"_id":"67f8176e119d77c4fe034558","slug":"heavy-vehicles-banned-on-many-routes-for-two-days-on-hanuman-jayanti-parking-arrangements-made-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-141420-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हनुमान जयंती पर दो दिन कई रूटों भारी वाहन प्रतिबंधित, की गई पार्किंग व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हनुमान जयंती पर दो दिन कई रूटों भारी वाहन प्रतिबंधित, की गई पार्किंग व्यवस्था
Fri, 11 Apr 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हनुमत धाम पर हनुमान जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने वाहन पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति को देखा।
हनुमान जयंती के अवसर पर शुक्रवार को हनुमत धाम परिसर में अखंड रामायण पाठ एवं शनिवार को विशाल भंडारे व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। वीवीआईपी वाहन पार्किंग हनुमत धाम गेट नंबर दो के अंदर, वीआईपी पार्किंग गेट नंबर दो की पश्चिम दिशा में, सामान्य पार्किंग गेट नंबर दो की पूर्व दिशा में, नए पुल से पहले दक्षिण दिशा में अर्जुन पहलवान के खाली प्लाट, साईं मैरिज लॉन में कार पार्किंग की गई है। गेट नंबर एक से छाया कुआं जाने वाले रास्ते पर पाकड़ वाली मस्जिद के पास दो पहिया वाहन पार्किंग, बांस मंडी रोड पर पुरानी रेलवे लाइन के पास सामान्य पार्किंग, परी नमकीन के पास सामान्य पार्किंग, धर्मकांटा ट्रांसपोर्ट परिसर में सामान्य पार्किंग होगी।
-- -- --
दोनों दिन रहेगा इन रास्तों पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध
पुत्तूलाल चौराहा से केरूगंज की ओर, केरूगंज से हनुमत धाम की ओर, अंटा चौराहा से केरूगंज की ओर, छाया कुआं से हनुमत धाम की ओर, ग्रीन वैली चौराहा से हनुमत धाम की ओर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। डेयरी संचालकों से अपील की गई है कि निर्धारित रूट से दो दिन भैंस नहीं निकालें। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, एएसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन संजय पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।