फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Heaved a sigh of relief when loved ones are safe

अमरनाथ में हादसे के बाद चिंतित हो गए लोग, अपनों के सकुशल होने पर ली राहत की सांस

Sun, 10 Jul 2022 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Heaved a sigh of relief when loved ones are safe
पहलगाम में खड़े अमरनाथ यात्रा पर गए शाहजहांपुर के श्रद्धालु । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अमरनाथ यात्रा पर बाबा के दर्शन करने निकले जिले के अधिकतर श्रद्धालुओं का अपनों से संपर्क हो गया है। वे सभी सुरक्षित जगहों पर पहुंच गए हैं। इसके बाद उनके परिजन ने राहत की सांस ली है। कई लोग अपने जत्थे के साथ यात्रा पूरी कर घर लौटने लगे हैं। वहीं, जलालनगर के 38 लोगों के जत्थे का हौसला बादल फटने के बाद भी नहीं टूटा है। बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए अनुमति मिलने पर शनिवार से यात्रा शुरू करेंगे।
विज्ञापन

पहलगाम पहुंचे, आज से यात्रा शुरू करेगा 38 लोगों का जत्था
-शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी राम किशोर उर्फ बबलू के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रा पर 38 लोगों का जत्था गया हुआ है। यह जत्था शुक्रवार शाम को पहलगाम पहुंच गया। बबलू के मुताबिक यहां से सीधे ट्रेन से जम्मू तक गए, वहां से बस से आगे की यात्रा को पूरा किया। शुक्रवार को पहलगाम पहुंचने के बाद बादल फटने से दस लोगों की मौत की खबर मिली जिसे पहले अफवाह माना। बाद में सच्चाई पता चली। बबलू ने बताया कि पहलगाम में राउटी में रुके हैं। भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण कर लिया। लोगों से पूछताछ भी कर ली है, कहीं पर रास्ता बंद नहीं किया गया, न ही यात्रा बंद होने का कोई निर्देश है। इसलिए शनिवार सुबह से पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूरे जोश के साथ हमारी टीम यात्रा को शुरू करेगी।
विज्ञापन

भैया...श्रीनगर से लेकर जम्मू तक 100 किलोमीटर लंबा लगा है जाम
भावलखेड़ा गांव निवासी संदीप सिंह, उनके साथी कांट के गांव मदरौली निवासी मेडिकल स्टोर स्वामी धनवीर, जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत सौरभ मिश्रा और शिक्षक सचिन गुप्ता भी अमरनाथ यात्रा पर गए हैं। उनकी यात्रा पूरी हो चुकी हैं, लिहाजा वह शुक्रवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए वापसी कर रहे हैं। संदीप ने बताया कि वे तीन जुलाई को निकले थे। एक दिन हरिद्वार में रुके। उसके बाद बलटास बेसकैंप से छह जुलाई को यात्रा शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह ही वह बेसकैंप से निकल आए थे। रास्ते में ही इंस्ट्राग्राम में बादल फटने से दस लोगों की मौत की सूचना मिली थी। वहां के एक गुरुजी ने वीडियो शेयर किया था। बाबा अमरनाथ का धन्यवाद कि सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर से जम्मू तक निकलने में 100 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। धीरे-धीरे वाहन चल रहे हैं। पहाड़ के गिरने के कारण रास्ता अवरुद्ध होने के चलते जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा कर लौट रहे अल्हागंज  के श्रद्धालु ।

अमरनाथ यात्रा कर लौट रहे अल्हागंज के श्रद्धालु ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed