{"_id":"60a2c0468ebc3e9ad03d5b1a","slug":"health-shahjahanpur-news-bly4468961181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी-जुकाम-बुखार को हल्के में न लें, लक्षण का आभास होते ही कराएं कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी-जुकाम-बुखार को हल्के में न लें, लक्षण का आभास होते ही कराएं कोरोना जांच
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना महामारी को लेकर अब भी लोगों में जागरूकता की कमी है, जिसकी वजह से वे सर्दी, जुकाम, बुखार को हल्के में लेकर खतरनाक संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। इसलिए कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमण का शिकार न होने की गलतफहमी न पाले। कोरोना के लक्षणों का आभास होते ही तुरंत जांच कराएं और चिकित्सकों से सलाह लेकर ही दवाओं का सेवन करें। यह अपील आईएमए की पूर्व अध्यक्ष एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा सक्सेना ने की।
डॉ. दीपा सक्सेना ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस गलतफहमी में न रहे कि उसको कोरोना नहीं हो सकता है। यह वायरस इतना खतरनाक है कि आपके शरीर में किस रास्ते से आ जाएगा इसका कोई पता नहीं है। सामान्य खांसी, जुकाम, बुखार को भी कोरोना ही समझें और पहले दिन से ही इसका इलाज शुरू कर दें। यह वायरस एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। उन्होंने कहा कि संक्रमण दिखने के छठवें दिन कोरोना संबंधित सभी तरह की जांचें करानी हैं। रिपोर्ट आते ही विशेषज्ञ के पास जाएं और उनकी सलाह पर ही दवा और इलाज कराएं। बताया कि अगर सांस फूलने की समस्या है, बुखार आ रहा है, तो एचआरसीटी कराना जरूरी है।
एचआरसीटी होने से कोरोना संक्रमण आपके शरीर पर कितना प्रभावी है, इसकी पूरी जानकारी रिपोर्ट में प्राप्त हो जाती है। इसी से पता चलता है कि आपके फेफड़े कितने प्रतिशत खराब हो चुके हैं तथा शरीर के दूसरे अंगों पर इसका कितना असर पड़ा है। उसी के अनुसार विशेषज्ञ दवाइयों को लेने की सलाह देगा।
विज्ञापन
ध्यान देने की बात यह है कि एंटीजन टेस्ट और आरटीपीसीएस जांच रिपोर्ट निगेटिव आने का यह मतलब नहीं होता कि आपको कोरोना संक्रमण नहीं है। जब तक छठवें दिन खून की जांच सामान्य नहीं आती, तब तक खुद को कोरोना मुक्त न माने।
-
वायरस पांच से छह दिन में बना लेता है शरीर में अपनी जगह
- कोरोना वायरस शरीर में पांच से छह दिन में अपनी जगह बना लेता है। यह धीरे-धीरे फेफड़े, आंख, कान, नाक, दिल और किडनी तक पहुंचता है। वायरस का रिएक्शन होने पर शरीर में सूजन आ जाती है। एकदम से कमजोरी आने लगती है और ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। यह सब पिछले पांच दिन की गई लापरवाही के कारण होता है। इस तरह से परेशानी बढ़ने पर लोग इलाज के लिए भागते हैं।
-
खुद न लें दवाएं, डॉक्टर से कराएं इलाज
डॉ. दीपा ने कोरोना संक्रमित होने के बाद खुद ही इलाज शुरू करने से बचने की सलाह भी दी है। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमित होने पर व्यक्ति अपने परिचित या फिर संक्रमण से निजात पाने वाले व्यक्ति द्वारा उपयोग की गई दवाओं का सेवन शुरू कर देता है। जोकि बहुत गलत और खतरनाक भी है। अपनी मर्जी से दवा का सेवन करने से लाभ कम और नुकसान अधिक है। डॉक्टर से इलाज लेने में किसी तरह की शर्म नहीं करनी चाहिए। जो डॉक्टर आपसे फीस लेगा वह उचित इलाज भी मुहैया कराएगा। संवाद